अखिलेश यादव को झटका: सपा विधायक सुभाष पासी होंगे बीजेपी में शामिल, अमित शाह और योगी से हो चुकी है मुलाकात

सपा विधायक सुभाष पासी आज भाजपा में होंगे शामिल
यूपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह कराएंगे ज्वॉइनिंग भाजपा प्रभारी राधा मोहन सिंह भी रहेंगे मौजूद

अब भारतीय जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले की सैदपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी को BJP मे  शामिल करलिया  है। सुभाष पासी ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और कल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। आज दोपहर में वह बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।

खुद विधायक ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि मीडिया में चल रही खबरें पूर्ण रूप से सत्य हैं। बता दें कि सुभाष पासी के इस कदम के बाद गाज़ीपुर में सपा को बहुत बड़ा नुकसान होने वाला माना जा रहा। क्योंकि इन्होंने भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर को हराया कर बड़ी जीत हासिल की थी । सुभाष पासी का विधायक बनना पूरे प्रदेश में सपा की सबसे बड़ी जीत व भाजपा की सबसे बड़ी हार थी। क्योंकि 2017 के चुनाव में सबसे कद्दावर पार्टी भाजपा के प्रदेश महामंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को सपा से हार मिली थी। उस चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत सैदपुर में झोंक दी थी। लेकिन सुभाष पासी ने अपनी मजबूती मोदी लहर के उस दौर में भी साबित की थी, तब अच्छे-अच्छे दिग्गजों ने अपनी सीट गंवा दी थी।उस चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत सैदपुर में झोंक दी थी।
उस जीत के बाद सपा नेतृत्व भी विधायक से बेहद खुश था। बहरहाल, अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले सुभाष पासी भाजपा में आकर क्या कमाल दिखाएंगे, ये वक़्त ही बताएगा। उनका भाजपा में आना 2019 लोकसभा चुनाव से ही तय माना जा रहा था, क्योंकि उनका रुझान भाजपा की तरफ काफी ज्यादा होने लगा था। उन्होंने भाजपा के खिलाफ बड़ी बयानबाजियां भी बन्द कर दी थी इससे आंकलन लगया जा था रहा की वह अपने पार्टी से खुश नही है।

सुभाष पासी मूल रूप से मालवीय नगर, नगर पंचायत सैदपुर, के रहने वाले हैं उनकी पत्नी रीना पासी जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 1975 में पुणे बोर्ड महाराष्ट्र से हाईस्कूल तक की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2012 में चुनाव लड़े और विधायक बन गए। इनका मुख्य कारोबार मुंबई में है और परिवार के साथ वहीं रहते हैं।सपा विधायक सुभाष पासी के अलावा कुछ और विधायकों के साथ ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य भी भाजपा में शामिल होने का आकलन लगाया जा रहा है। वहीं बसपा के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।

PUBLISHED BY -: HITESH DUBEY

 

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

उत्तर प्रदेश मे इस बार किसकी होगी सत्ता

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]