JNU में ABVP और वाम गठबंधन के बीच झड़प

नई दिल्ली:. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्यों और वाम गठबंधन आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आईसा) एवं स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के बीच झड़प हो गई जिसमें करीब 12 छात्र घायल हो गये और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
छात्रसंघ के सदस्यों ने यूनीवार्ता को बताया कि झड़प में गंभीर रूप से घायल लोगों का नयी दिल्ली स्थित एम्स में इलाज चल रहा है। घटना से संबंधित औपचारिक शिकायत दिल्ली पुलिस में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 10 बजे विश्वविद्यालय के छात्र संघ कार्यालय में हुई। दोनों पक्षों के सदस्य एक दूसरे पर हिंसा शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं।
एबीवीपी एक के छात्रों ने लेफ्ट संगठनों को मारपीट का जिम्मेदार ठहराया जेएनयू में पढ़नेवाले कुछ छात्र मीडिया के सामने आए। ये एबीवीपी के सदस्य थे।
छात्र ने कहा कि लड़ाई विंटर सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर हुई थी। छात्र के मुताबिक, फिस मार्च के बहाने 700 लोग (लेफ्ट संगठनों के) एकत्रित हो गए थे और उन्होंने ही सर्वर रूम को नुकसान पहुंचाया ताकि रजिस्ट्रेशन बाधित हो जाए।
इस मारपीट में उसके कई छात्र बुरी तरह घायल हुए हैं। उन्‍हें एम्‍स में भर्ती कराया गया है। घायलों में छात्राएं भी शामिल हैं। एबीवीपी का आरोप है कि वामपंथी छात्रों ने महिलाओं और दिव्‍यांगों पर भी हमला किया।
इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

उत्तर प्रदेश मे इस बार किसकी होगी सत्ता

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]