अदिति के भाजपा में शामिल होने से यूपी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में विधायक अदिति सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली। उल्लेखनीय है कि पिछले लंबे समय से अदिति सिंह के बीजेपी ज्वाइन करन की चर्चा थी कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के साथ ही आलाकमान की बयानबाजी से अलग विचार रखने को लेकर चर्चा में आई अदिति सिंह को लेकर लगातार ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे बीजेपी का दामन थामेंगे। मां हैं ब्लॉक प्रमुख : अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह गत दिनों हुए पंचायत चुनाव में अमावां ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुईं। इसके अलावा राही ब्लॉक और नगर पालिका में भी इन्हें के करीबियों ने बागडोर संभाल रखी है। वहीं अदिति के पति अंगद सैनी कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि अदिति के भाजपा में जाने के बाद उनका राजनीतिक कदम क्या होगा।
कौन हैं अदिति सिंंह : अदिति सिंह पूर्व में सदर विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। साल 2019 में अगस्त में अखिलेश सिंह का निधन हो गया था। अखिलेश रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रह चुके थे। रायबरेली में उनकी अच्छी-खासी पैठ थी और गांधी परिवार से नजदीकियां भी। 21 नवंबर 2019 को अदिति सिंह ने पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से शादी कर ली थी।. बीजेपी नेता राकेश त्रिपाठी ने कह रहे हैं, ‘इस बात से साबित हो जाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने गढ़ में ही कितनी कमजोर हो गई है। इस बार लोकसभा चुनाव में उनके लिए एकमात्र संसदीय क्षेत्र रायबरेली भी हाथ से निकल जाएगा और वह हाथ मलती रह जाएंगी।’
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram