प्रतापगढ़ : हेलीकॉप्टर से हुई लड़की की विदाई

अब शादी विवाह में अनोखे अंदाज में करना चाहते हैं कभी मंडप घूमने वाला स्टेज पर जयमाला का चलन तो कभी लक्जरी वाहन से विदाई देखा होगा ।
शनिवार की सुबह 11.08 बजे सरायसागर गांव में हेलीकॉप्टर पहुंचा तो हजारों की भीड़ हेलीपैड के पास उमड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने से पहले 7 पुरोहितों ने हेलीपैड की परिक्रमा कर शंखनाद किया।
सदर विकास खंड के सरायसागर गांव में प्राइमरी की शिक्षिका उर्वशी की शादी शनिवार को जिले में चर्चा का विषय बनी रही। शुक्रवार रात सात फेरे लेने के बाद उर्वशी हेलीकॉप्टर से पिया के घर पहुंची। उनकी विदाई देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा रहा। सरायसागर गांव निवासी विनोद कुमार सिंह प्राइमरी स्कूल के शिक्षक हैं। उनकी बेटी उर्वशी भी शिक्षिका हैं। उन्होंने उर्वशी की शादी लालगंज के रानीगंज कैथौला अर्जुनपुर निवासी इंजीनियर अमित सिंह के साथ तय की थी। 26 नवंबर को शादी व 27 नवंबर को विदाई की तिथि निर्धारित की गई।


पिता विनोद ने शादी को यादगार बनाने के लिए उर्वशी की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया था। इसके लिए बाकायदा प्रशासन से अनुमति भी ले रखी थी। हेलीकॉप्टर से विदाई की खबर से क्षेत्र के लोगों में उत्सुकता बनी हुई थी। शुक्रवार को सरायसागर गांव में उर्वशी की धूमधाम से शादी हुई। वैदिक मंत्रों के बीच इंजीनियर अमित सिंह और शिक्षिका उर्वशी ने सात फेरे लिए। रातभर वैवाहिक कार्यक्रमों का दौर चला। इधर, विदाई की तैयारियां भी रात में ही चलती रहीं। गांव में हेलीपैड तैयार किया गया था।
सुबह 11.08 बजे विनोद सिंह ने बेटी उर्वशी व दामाद अमित सिंह को हेलीकॉप्टर में बैठाया तो उनकी आंखे भर आईं। सुबह 11.20 बजे हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। इस दौरान लोगों में सेल्फी लेने की होड़ रहीं। बच्चों, युवाओं, महिलाओं ने हेलीकॉप्टर को अपने कैमरे में कैद किया।
हेलीपैड के पास सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक दरोगा, एक दीवान व दो आरक्षी थे। फायर ब्रिगेड से दो सिपाही आए थे। हालांकि सबकुछ शांतपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
पिता विनोद सिंह ने बताया कि उन्होंने बेटी उर्वशी को हेलीकॉप्टर से विदा करने का सपना देखा था।.

Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel

Follow us on Facebook

Follow us o twitter

Follow us on Instagram

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

उत्तर प्रदेश मे इस बार किसकी होगी सत्ता

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]