झारखंड: दुलारचंद मुंडा बोकारो जिले के पेटरवार के पास सलगाडीह गांव का रहने वाला है और उसका दावा है कि कोरोना वैक्सीन लगने से उसके शरीर में नई जान आ गई है।
झारखंड के बोकारो से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां 4 जनवरी को वैक्सीन ली और सब ठीक हो गया है पहले से काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। कोरोना वैक्सीन लगते ही एक शख्स की आवाज वापस आ गई। 55 वर्षीय दुलारचंद मुंडा का दावा है कि पांच साल पहले सड़क हादसे के बाद उसकी आवाज लड़खड़ाने लगी थी।
वह बोल नहीं पाता था, लेकिन जब उसे कोरोना की डोज दी गई तो उसकी आवाज बिल्कुल ठीक हो गई। अब वह आराम से बोल पा रहा है। साथ ही उसका कहना है कि हादसे के बाद उसका शरीर बेजान हो गया था, कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, मगर वैक्सीन लगने बाद वह चलने-फिरने लगा है।
बीते एक साल से उसकी हालत इस कदर खराब हो गई थी कि वह घर में ही बिस्तर पर आराम कर रहा था। उसका चलना-फिरना बंद हो गया था और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। वह घर में कमाने वाला अकेला सदस्य था जिसके चलते परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया था।
अब वह साफ-साफ से बोल पा रहा है। पंचायत की मुखिया सुमित्रा देवी और पूर्व मुखिया महेंद्र मुंडा का भी कहना है कि वैक्सीन लगने के बाद दुलारचंद की आवाज ठीक हो गई है।
<ahref=”https://www.youtube.com/c/jaagrutisamachar”>Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram