उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुस्लिम धर्मगुरू इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान ने कॉन्ग्रेस का समर्थन करने का ऐलान किया है। लेकिन उनके ही खानदान की बहू निदा खान ने तौकीर रजा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग अपने घर में न्याय नहीं दिला पाए वो समाज को क्या न्याय दिलाएंगे।
कांग्रेस में शामिल होने वाले नेता मौलाना तौकीर रजा की बहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, हम भाजपा की वजह से आज जिंदा हैं। मोदी राज में महिलाएं सुरक्षित हुई हैं।
तौकीर ऱजा की बहू ने उन्हें घेरते हुए कहा, ये लोग लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा लगा रहे हैं। ये वही लोग हैं, जो अपने घर में लड़कियों का उत्पीड़न करते हैं। कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों को उठवा लेते हैं।
बता दें ये वही तौकीर ऱजा हैं जिन्होंने बीते दिनों बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे जाने वाले आतंकियों को शहीद कहा था। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था, ‘मैंने 2009 के चुनाव में कांग्रेस की जीत में योगदान दिया था। जो बाटला हाउस मुठभेड़ में मारे गए थे, वे शहीद हैं। न केवल उत्तर प्रदेश में, बल्कि प्रियंका और राहुल की भी पूरे देश में जरूरत है, क्योंकि वे असली धर्मनिरपेक्षतावादी हैं’
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram