24 जनवरी को “उत्तर प्रदेश दिवस” मनाया जाता हैं 1950 में नाम बदल कर उत्तर प्रदेश किया गया था 70 साल हुआ उत्तर प्रदेश को

यूपी स्थापना दिवस उत्तर प्रदेश दिवस के बारे में
उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष 24 जनवरी को “उत्तर प्रदेश दिवस” मनाती है। इसी दिन वर्ष 1950 में तत्कालीन यूनाइटेड प्रोविन्स का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश किया गया था।
24 जनवरी, 1950 को भारत के गवर्नर जनरल ने यूनाइटेड प्रोविन्स आदेश, 1950 (नाम परिवर्तन) पारित किया था, जिसके अनुसार यूनाइटेड प्रोविन्स का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रखा गया था। प्रदेश ने वर्षों में विभिन्न परिवर्तनों को देखा है तथा 9 नवंबर, 2000 को पर्वतीय क्षेत्र उत्तराखण्ड को अविभाजित उत्तर प्रदेश से अलग किए जाने के बाद वर्तमान भौगोलिक स्वरूप को प्राप्त किया है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा। उनके प्रस्ताव पर विचार करते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में प्रथम बार प्रदेश के स्थापना दिवस को ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के रूप में मनाया। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को प्रदेश के स्थापना दिवस को ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में संस्कृति, इतिहास, परंपरा, शिल्प, कौशल तथा प्रदेश की अन्य विविधताओं का प्रदर्शन किया जाता है। राज्य हित में, प्रदेश सरकार द्वारा बहुत सी योजनाएं भी प्रारम्भ की जाती हैं।
प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व परियोजनाओं को जनमानस की सूचनार्थ विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा बहुत से स्टाल तथा प्रदर्शनियों के माध्यम से भी दर्शाया जाता है।
उत्तर प्रदेश दिवस का लक्ष्य है कि प्रदेश तथा देश के अन्य भागों में रह रहे लोगों को यहां के इतिहास, संस्कृति तथा विकास की जानकारी प्रदान की जाए व उन्हें प्रदेश के वृहद संभाव्य क्षेत्रों में निवेश हेतु आमंत्रित किया जाए.
उत्तर प्रदेश का आज स्थापना दिवस है। यूपी आज 70 साल का हो गया। 24 जनवरी के दिन यूपी स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं हैं। ट्विटर पर भी उत्तर प्रदेश ट्रेंड कर रहा है।
आपको बता दें कि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था। वहीं, पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहला दिवस मनाया गया था। आज यूपी का तीसरा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में राज्य के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि रहा यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों एवं बहनों को ‘स्थापना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। उत्तर प्रदेश निरंतर समृद्ध और विकसित हो, यही ईश्वर से मेरी कामना है।
स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने रविवार सुबह कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल, उ.प्र. के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई।


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी बधाई दी। उन्होंने लिखा कि ‘भारत के इतिहास, संस्कृति, आध्यात्म, कला, साहित्य, स्थापत्य, पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश का सदैव अद्भुत योगदान और विशिष्ट स्थान रहा है। आज उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश को इस गौरव यात्रा पर गतिमान रहने तथा प्रदेशवासियों की उन्नति व खुशहाली की कामना है।
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram

@Amitkharwar

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

उत्तर प्रदेश मे इस बार किसकी होगी सत्ता

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]