रिपब्लिक डे परेड 2022, 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे ऑफिशियल तौर पर शुरू हो जाएगी। लेकिन दूरदर्शन नैशनल चैनल और यूट्यूब पर इसका प्रसारण 9:15am से शुरू हो जाएगा
ख़ास बातें
COVID-19 के चलते Republic Day Parade 2022 के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
देश मना रहा 73वां गणतंत्र दिवस।
कोरोना के चलते इस बार नहीं होंगे चीफ गेस्ट।
Republic Day Parade 2022 लाइवस्ट्रीम और टेलीकास्ट आज, बुधवार 26 जनवरी को कुछ देर बाद शुरू होने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने देश के 73वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए पूरी तैयारियां की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेशनल वॉर मैमोरियल जाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उसी के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, इंडियन आर्म्ड फोर्सेज के कमांडर इन चीफ, झंडा फहराकर परेड की शुरुआत करेंगे। आप Republic Day Parade 2022 live अपने टीवी और लैपटॉप, स्मार्टफोन पर भी देख सकते हैं।
COVID-19 के चलते Republic Day Parade 2022 के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इस बार दर्शकों के लिए सीटों की संख्या बहुत कम रखी गई है। सरकार ने भी लोगों से अपील की है कि वे अपने टीवी पर ही परेड का ऑनलाइन टेलीकास्ट देखें।
कोरोना महामारी के चलते इस बार की गणतंत्र दिवस परेड के लिए किसी चीफ गेस्ट को आमंत्रित नहीं किया गया है। मार्चिंग दलों में सैनिकों की संख्या भी 144 से घटाकर 96 की गई है। इसके अलावा मार्चिंग दलों का रूट भी नेशनल स्टेडियम तक घटा दिया गया है जो पहले लाल किले तक होता था।
Republic Day Parade 2022 इस बार 10:30am पर शुरू होगी, वैसे आमतौर पर परेड हर साल 10am पर शुरू होती है, लेकिन बेहतर विजिबिलिटी के लिए इस बार परेड को 10:30am पर शुरू किया जाएगा। मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने प्रेस स्टेटमेंट में यह जानकारी दी है। इस बार परेड में बड़ा फ्लाईपास्ट होता हुआ दिखेगा, जिसमें 75 एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे।
How to watch Republic Day Parade 2022 online
रिपब्लिक डे परेड 2022, 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे ऑफिशियल तौर पर शुरू हो जाएगी। लेकिन दूरदर्शन नैशनल चैनल और यूट्यूब पर इसका प्रसारण 9:15am से शुरू हो जाएगा। Prasar Bharati के यूट्यूब चैनल पर भी इसका प्रसारण सुबह 8:30am बजे शुरू हो जाएगा। इसके अलावा आप नीचे दिए लिंक पर भी क्लिक कर प्रसारण को लाइव देख सकते हैं। MyGov पोर्टल पर भी परेड का लाइव प्रसारण होगा। यहां लोगों को लाइव प्रसारण देखने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
How to watch live telecast of Republic Day Parade 2022 on TV
रिपब्लिक डे परेड 2022 को Doordarshan नेशनल चैनल पर भी लाइव देखा जा सकता है। DTH प्रोवाइडर Tata Sky, Airtel, और Dish TV दूरदर्शन के एसडी चैनल को फ्री ऑफ कॉस्ट दिखाते हैं। इसके अलावा ऑल इंडिया रेडियो पर भी परेड की लाइव कमेंट्री सुनी जा सकती है। AIR Rajdhani स्टेशन पर इसकी कमेंट्री को लाइव सुना जा सकता है।
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram