Redmi Note 11 फोन Redmi Note 11S के साथ भारत में 9 फरवरी को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

Redmi Note 11 को लेकर कंफर्म कर दिया गया है कि यह फोन Redmi Note 11S के साथ इस महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन के लॉन्च को कंपनी के एग्जिक्यूटिव द्वारा ट्विटर पर टीज़ कर दिया गया है।

ख़ास बातें
Redmi Smart Band Pro, Smart TV X43 भी होंगे अगले हफ्ते लॉन्च

Redmi Note 11 भारत में 9 फरवरी को होगा लॉन्च
रेडमी नोट 11 सीरीज़ में मिल सकते हैं तीन स्मार्टफोन
Redmi Note 11 को लेकर कंफर्म कर दिया गया है कि यह फोन Redmi Note 11S के साथ इस महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन के लॉन्च को कंपनी के एग्जिक्यूटिव द्वारा ट्विटर पर टीज़ कर दिया गया है। रेडमी नोट 11 स्मार्टफोन को पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था, जिसे चीन में अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट 11एस फोन रेडमी नोट 11 के साथ ग्लोबली लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसे चीन में पेश नहीं किया गया। रेडमी नोट 11 सीरीज़ में Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन शामिल होंगे।
Redmi Note 11 स्मार्टफोन के लॉन्च को Redmi India के ट्विटर हैंडल द्वारा कंफर्म किया गया है। पोस्ट में जानकारी दी गई है कि Redmi फोन Redmi Note 11S के साथ 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि रेडमी इस दिन पूरी रेडमी नोट 11 सीरीज़ को लॉन्च करेगी या फिर केवल रेडमी नोट 11 को।

इन दो स्मार्टफोन के अलावा, शाओमी कंपनी अगले हफ्ते दो नए प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। यह दो प्रोडक्ट हैं- Redmi Smart Band Pro और Redmi Smart TV X43। रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो को पिछले साल रेडमी नोट 11 सीरीज़ के साथ चीन में लॉन्च किया गया था। रेडमी स्मार्ट टीवी में 43 इंच का डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसके साथ 4के रिजॉल्यूशन मिलेगा। रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स43 में HDR और डॉल्बी विज़न सपोर्ट मिलता है। यह Android TV पर काम करता है।

Redmi Note 11, Redmi Note 11S price in India (expected)
पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Note 11 फोन के बेस मॉडल की कीमत 13,999 रुपये या फिर 14,499 रुपये होगी। टिप्सटर का दावा था कि Redmi Note 11S स्मार्टफोन की कीमत भारत में 16,999 रुपये या फिर 17,499 रुपये से शुरू होगी। बता दें, रेडमी नोट 11 की कीमतें नई है, जबकि रेडमी नोट 11एस की कीमत की जानकारी इससे पहले भी सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, रेडमी नोट 11एस की कीमत भारत में 17,999 रुपये से शुरू होगी, जो कि फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत होगी। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये हो सकती है।
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

उत्तर प्रदेश मे इस बार किसकी होगी सत्ता

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]