SP क्राइम ने बताया, “हमने वीडियो की जांच कराई। यह बात सच निकली कि समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की छत से नीचे उतरते हुए लोगों को नोट दिए गए। FIR दर्ज़ की गई।
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के लालबाजार, हंडिया कार्यालय का एक वीडियो जमकर चर्चाओं में हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो नोट बांटने का है। इस वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी वहां पर पहुंचे। इसी के साथ हंडिया विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा समेत 3 लोगों को नामजद करते हुए शिकायत दर्ज कर ली। मामले में 10-12 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल जारी है।
वायरल 2.40 मिनट के इस वीडियो में शुक्रवार सुबह का बताया जा रहा है। इसके सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में कई लोग छत पर खड़े दिखाई पड़ते हैं। जबकि कुछ लोग सीढ़ियों से उतरते हुए दिखाई देते हैं। इसी बीच एक व्यक्ति सीढ़ियों से उतर रहे लोगों को नोट थमाता है।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में समाजवादी पार्टी कार्यालय में पैसे बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज़ हुई।
SP क्राइम ने बताया, "हमने वीडियो की जांच कराई। यह बात सच निकली कि समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की छत से नीचे उतरते हुए लोगों को नोट दिए गए। FIR दर्ज़ की गई।" pic.twitter.com/vVD9xZHzTw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2022
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
वीडियो में कुछ लोगों के सिर पर लाल रंग की टोपी और समाजवादी पार्टी का झंडा भी दिखाई देता है। जिसके बाद पुलिस हंडिया स्थित कार्यालय पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद टीम वापस आई और मुकदमा दर्ज किया गया।
इंस्पेक्टर केशव वर्मा के अनुसार प्रारंभिक जांच की जा रही है। जांच में निकलकर सामने आया है कि वीडियो एक दिन पुराना है। फिलहाल आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नोट लेने और बांटने वाले कौन है। वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं उन्हें चिन्हिंत कर पूछताछ की जा रही है।
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram