दिल्ली से सटे गुरुग्राम में हिजाब बुर्का पहनी महिला ने टैक्सी ड्राइवर पर किया चाकू से हमला,

पुलिस तफ्तीश में जुटी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम के राजीव चौक पर एक टैक्सी ड्राइवर पर हिजाब और बुर्का पहने मिस्त्र की रहने वाली महिला ने चाकू से हमला कर दिया।
दिल्ली से सटी गुरुग्राम सिटी में मंगलवार को एक विदेशी महिला ने टैक्सी ड्राइवर पर हमला कर दिया। यह महिला हिजाब और बुर्का पहने हुए थी। गुरुग्राम के राजीव चौक पर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद महिला को हिरासत में ले लिया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला को पुलिस लेकर जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम के राजीव चौक पर एक टैक्सी ड्राइवर पर हिजाब और बुर्का पहने मिस्त्र की रहने वाली महिला ने चाकू से हमला कर दिया। टैक्सी चालक को गुरुग्राम के एक सरकारी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती किया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने पुलिस पर भी हमला किया है, पुलिस ने महिला को कब्जे में लिया और अब हिरासत में है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने टैक्सी चालक पर चाकू से हमला कर दिया है, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गई। बताया जा रहा है कि आरोपित महिला ने महिला पुलिस पर पानी फेंका और हाथापाई की।


महिला के हाथ में चाकू देखकर भीड़ भी हैरान
मंगलवार को गुरुग्राम के राजीव चौक पर अचानक एक टैक्सी चालक पर हिजाब-बुर्का पहनी महिला ने चाकू से अटैक कर दिया। महिला हाथ में चाकू लिए सड़क पर ही खड़ी रही। सरेआम महिला के हाथ में चाकू देखकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ भी हैरान रह गई। घायल टैक्सी चालक रघुराज ने बताया कि वह दिल्ली आनंद विहार तक सवारी छोड़ने जाता है। आज भी उसकी टैक्सी में एक सवारी बैठी हुई थी।
सवारी समझ रोकी टैक्सी, घोंप दिया चाकू
इसी दौरान आरोपी महिला उसकी टैक्सी के पास पहुंची। रघुराज ने सवारी समझ टैक्सी को रोक दिया। इससे पहले रघुराज कुछ समझ पाता, महिला ने चाकू निकाल कर उसकी कमर में घोंप दिया। चाकू मारते ही महिला भागने लगी। इस बीच रघुराज ने उसका पीछा किया और फिर उसे पकड़ने की कोशिश की। इस बीच मौके पर भीड़ जमा हो गई। महिला भीड़ के बीच हाथपाई भी करती रही। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
सूचना पाकर सेक्टर-15 सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेने की कोशिश की। महिला पहले शांत खड़ी रही, लेकिन जब महिला पुलिसकर्मी ने उसका हाथ पकड़ना चाहा तो उसने हाथ में ली हुई बोतल से उसके ऊपर पहले पानी फेंक दिया और फिर हमला बोल दिया। महिला पुलिसकर्मी ने उसे मुक्का मारा तो बदले में महिला ने भी पुलिसकर्मी को मुक्का मार दिया, जो सीधे महिला सिपाही की नाक पर जा लगा।
20 मिनट तक चला पुलिस के साथ ड्रामा
करीब 20 मिनट तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को काबू करके कार में बैठाया और अपने साथ थाने ले गई। थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला जांच में सहयोग नहीं कर रही है। उसकी भाषा भी पुलिस को समझ नहीं आ रही है।

Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

उत्तर प्रदेश मे इस बार किसकी होगी सत्ता

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]