प्रसिद्ध गायक और संगीतकार बप्पी लाहिरी का निधन

दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का बुधवार सुबह निधन हो गया। पीटीआई के अनुसार, गायक ने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। निधन के बारे में विवरण की प्रतीक्षा है। उनकी उम्र करीब 69 वर्ष थी।
बप्पी लाहिरी का जन्म 1952 में पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा वाले परिवार में हुआ था। उन्होंने 19 साल की छोटी उम्र में एक संगीत निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया। उनके पिता, अपरेश लाहिरी एक प्रसिद्ध बंगाली गायक थे और उनकी माँ, बंसारी लाहिरी एक संगीतकार और एक गायिका थीं, जो शास्त्रीय संगीत और श्यामा संगीत में पारंगत थीं। बप्पी ने 63वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जीता।


हिंदी सिनेमा में ‘बप्पी दा’ के नाम से फेमस बप्पी लहरी ने महज तीन साल की उम्र में तबला बजाना शुरू कर दिया था और तभी से उन्होंने संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी।
उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं इस खबर के सामने अपने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

उत्तर प्रदेश मे इस बार किसकी होगी सत्ता

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]