कुशीनगर : 17 फरवरी: उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में बुधवार रात हुए एक हादसे में कम से कम 13 महिलाओं और बच्चियों की मौत हो गई है। जिले के नौरंगिया गांव में एक घर में शादी समारोह के दौरान ये हादसा हुआ, जब यहां जमा महिलाएं एक रस्म को निभाते हुए कुएं में गिर गईं। कुएं से 13 लड़कियों और महिलाओं के शव निकाले जा चुके हैं। मरने वालो की संख्या और बढ़ने का अंदेशा है।
नौरंगिया टोला गांव में एक पुराना कुआं था जो स्लैप से ढका था। पूजा-पाठ के दौरान बच्चे और महिलाएं उसके ऊपर बैठे हुए थे, इस दौरान स्लैप नीचे चला गया और मलबा उनके ऊपर गिर गया: एस. राजलिंगम, DM, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/DXfaykz56T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2022
कुशीनगर पुलिस ने बताया है कि नौरंगिया गांव के स्कूल टोले पर एक शादी के लिए बुधवार की रात करीब 9 बजे कुआं पूजन की रस्म के लिए महिलाएं इकठ्ठा हुई थीं। इसी दौरान कुएं ज्यादा वजन होने से के मुंडेर पर लगी जाली टूट गई और बच्चियां, महिलाएं कुएं में गिर गईं। कुएं में पानी भरे होने की वजह से महिलाएं कुएं में डूब गईं। हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और गांव के लोगों की मदद से कुएं से शवों को निकाला। जिले से अफसरों ने 13 मौतों की पुष्टि की है। वहीं 18 से 20 महिलाएं घायल बताई गई हैं।
एस राजलिंगमDM,कुशीनगर: प्रत्येक मृतक के परिजन को 4,4 लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
जनपद कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में शादी के कार्यक्रम के दौरान हुई घटना के सम्बंध में बाईट देते जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम साथ में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल #uppolice #kushinagar pic.twitter.com/Ds8tT9j6DT
— Kushinagar Police (@kushinagarpol) February 16, 2022
हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है- सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित कराने तथा घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram