बेलापुर जेट्टी प्रोजेक्ट जनवरी 2019 में शुरू हुई थी और सितंबर 2021 तक पूरी हो गई। सागरमाला प्रोग्राम के तहत कार्यान्वित इस परियोजना के लिए कुल 8.37 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में बहुप्रतीक्षित वाटर टैक्सी सर्विस (Water Taxi) की शुरुआत हो गई है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को मुंबई और नवी मुंबई के बीच वाटर टैक्सी सर्विस का उद्घाटन किया।
बेलापुर जेट्टी प्रोजेक्ट जनवरी 2019 में शुरू हुई थी और सितंबर 2021 तक पूरी हो गई। सागरमाला प्रोग्राम के तहत कार्यान्वित इस परियोजना के लिए कुल 8.37 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। यह वाटरवे टैक्सी सर्विस को नेरुल, बेलापुर, एलीफेंटा द्वीप समूह से जोड़ेगा।
Inauguration of Belapur Jetty & flagging off of the Water Taxi connecting Navi Mumbai to Mumbai – LIVE https://t.co/nKeIup9KJY
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) February 17, 2022
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नवनिर्मित बेलापुर जेट्टी से वाटर टैक्सी को वर्चुअली झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह पहली बार है कि मुंबई और नवी मुंबई तेज और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जुड़ेंगे जो यात्रा के समय को कम करने में मदद करेंगे। महाराष्ट्र के बंदरगाह और मुंबई शहर के पालक मंत्री असलम शेख ने बताया कि मुंबई से बेलापुर के बीच 10 से 30 यात्रियों की क्षमता वाली 7 स्पीडबोट और 56 यात्रियों की क्षमता वाली एक कटमरैन बोट के साथ वाटर टैक्सी सेवा शुरू की जा रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में स्पीड बोट के जरिए साउथ मुंबई के भाऊ का धक्का से बेलापुर तक केवल 30 मिनट और कटमरैन बोट से 45 से 50 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। इस सर्विस को नवी मुंबई के नेरुल, बेलापुट और जेएनपीटी को दक्षिण मुंबई के मझगांव में क्रूजर टर्मिनल से जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी इनफिनिटी हार्बर सर्विसेज का दावा है कि वाटर टैक्सी में एकतरफा यात्रा की लागत 200 रुपये से 700 रुपये के बीच होगी।
वाटर टैक्सी का किराया : डोमेस्टिक क्रूज़ टर्मिनल (DCT) से बेलापुर तक एक शेयर्ड वाटर टैक्सी का किराया 1,210 रुपये और इसके विपरीत होगा।
डीसीटी से धरमतार तक का किराया 2,000 रुपये और अवधि 55 मिनट होगी।
डीसीटी से जेएनपीटी का किराया 200 रुपये होगा और यात्रा की अवधि 20 मिनट होगी।
डीसीटी से करंजा तक का किराया 1,200 रुपये होगा और अवधि 45 मिनट होगी।
डीसीटी ओटी कानोजी आंग्रे से किराया 1,500 रुपये होगा और अवधि 55 मिनट होगी।
सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी), बेलापुर से नेरुल तक का किराया 1,100 रुपये होगा और अवधि 30 मिनट होगी।
जेएनपीटी से बेलापुर का किराया 800 रुपये होगा और अवधि 25 मिनट की होगी।
सागरमाला परियोजना के लिए 278 करोड़ – सोनोवाल
इस अवसर पर केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि बेलापुर जेट्टी का निर्माण राज्य सरकार के सहयोग से किया गया। राज्य में सागरमाला योजना के तहत जलपरिवहन के लिए 1.05 करोड़ की 131 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। सोनोवाल ने कहा कि मुंबई से अलीबाग की रो-रो सर्विस शुरू हो गई है। वाटर टैक्सियों के लिए अतिरिक्त जेट्टी का निर्माण किया जाएगा। सागरमाला कार्यक्रम के तहत 46 परियोजनाओं को 278 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। महाराष्ट्र में शहरी जल परिवहन की अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कपिल पाटिल, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, राज्य के बंदरगाह विकास मंत्री असलम शेख, राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार, सांसद डॉ. विनायक सहस्त्रबुद्धे, एमपी कुमार केतकर, सांसद राजन विचारे, विधायक निरंजन डावखरे, विधायक रवींद्र फाटक, विधायक बलराम पाटिल, विधायक रमेश पाटिल, मंदा म्हात्रे, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव जलोटा, मैरीटाइम बोर्ड के सीईओ अमित सैनी, सचिव आशीष कुमार सिंह, कलेक्टर राजेश नार्वेकर आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
समारोह को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि सागरमाला कार्यक्रम ने केंद्र और राज्य की 50-50 प्रतिशत भागीदारी के साथ बंदरगाह विकास कार्य को गति दी है। नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ठाणे-मुंबई सेवा भी जल्द शुरू होगी। एमएमआरडीए ,सिडको के माध्यम से एमएमआर में संसाधनों का तेजी से विकास हो रहा है। बंदरगाह विकास मंत्री असलम शेख ने कहा, हालांकि यह जल परिवहन सेवा आज 16 लाख लोगों के लिए उपलब्ध है, लेकिन इस सेवा का विस्तार करने की जरूरत है।
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram