Indian Railway: मुंबई की गिनती देश के बड़े शहरों में की जाती है। यहां की लोकल ट्रेन मुंबईकरों के लिए लाइफलाइन है। मुंबई में बिना लोकल ट्रेन के जिंदगी शायद अधूरी रहेगी।
70-80 लाख मुंबईकर हर दिन लोकल ट्रेन में सफर करते हैं। बड़ी संख्या में यहां उपनगरीय रेलवे स्टेशन हैं। मुंबई में एक ऐसा लोकल ट्रेन का स्टेशन है, जो अपनी अनोखी पहल से पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहा है। इस रेलवे में जितने भी कर्मचारी हैं, सभी महिलाएं हैं। यहां सिर्फ महिलाओं को ही नियुक्त किया गया है।
मुंबई का यह लोकल रेलवे स्टेशन माटुंग है। इस स्टेशन ने अपनी अनोखी पहल के चलते लिम्बा बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (LBR) में अपना नाम दर्ज करा चुका है। इस रेलवे स्टेशन में सिर्फ महिला कर्मचारी ही काम करती हैं। यहां कुल 41 कर्मचारी हैं, जो कि पूरे स्टेशन को ऑपरेट करती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेशन के हर विभाग में सिर्फ महिला कर्मचारियों को ही नियुक्त किया गया है। इसमें 17 महिलाओं को ऑपरेशन और कमर्शियल डिपार्टमेंट में, 6 महिलाएं रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में, 8 टिकट चेकिंग में, 2 अनाउंसर, 2 संरक्षण स्टाफ (protection staff) और 5 अन्य जगह नियुक्त किया गया है। खास बात ये है कि यहां की स्टेशन मैनेजर भी महिला ही हैं। जिनका नाम ममता कुलकर्णी है। कुलकर्णी ही देश की ऐसी पहली महिला है, जो साल 1992 में रेलवे में असिस्टेंट मैनेजर बनी थीं।
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram