होली में DJ पर गाना चल रहा था आएँगे तो योगी ही लोगों पर मुस्लिमों ने की पत्थरबाजी कई घायल मेरठ में भी बवाल

उत्तर प्रदेश: अमरोहा में होली के दिन जगह-जगह मारपीट पथराव हुआ। 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना होने के बाद में पुलिस तैनात कर दी गई है। अमरोहा शहर के नमाज के वक्त होली पर डीजे बजाए जाने को लेकर विशेष समुदाय के लोगों ने विरोध जताया। आरोप है कि विरोध पर दूसरे समाज के लोगों ने उन पर अपने घरों की छत से पथराव किया। बीस से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी है।
सीओ के मुताबिक एक पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाई, फौदापुर और तिगरिया मैं मामूली कहासुनी के बाद बवाल हुआ। 25 लोग घायल हुए। अस्पताल में भर्ती कराया है। हसनपुर कोतवाली में कई जगह होली के दिन विवाद होने पर 20 लोग घायल हुए हैं। डिडौली, जोया, रजबपुर, आदमपुर, धनौरा, बछराऊँ थाना क्षेत्र में होली के दिन बवाल और मारपीट हुई। पूरे जिले में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
घटना 18 मार्च (शुक्रवार) की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छंगा दरवाजा का है। आबादी के हिसाब से यह इलाका हिन्दू-मुस्लिम का मिश्रित क्षेत्र माना जाता है। यहीं पर हिन्दू समुदाय का एक मंदिर और धर्मशाला है और कुछ ही दूरी पर एक मस्जिद स्थित है। होली के दिन दोपहर में करीब डेढ़ बजे अबीर-गुलाल खेल रहे हिन्दू समाज के लोग DJ पर नाच भी कर रहे थे। इसी दौरान जुमे की नमाज के लिए पहुँचे नमाजियों ने DJ बंद करने के लिए कहा होली खेल रहे लोगों ने DJ बंद करने से इंकार कर दिया तो मामला वाद-विवाद तक पहुँच गया। कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष छतों पर चढ़ कर पत्थरबाजी करने लगा। पथराव में होली खेल रहे 2 युवक जख्मी हो गए। इस दौरान किसी ने पत्थरबाजी की इस घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ ही देर में पुलिस ने पहुँच कर स्थिति को संभाला। मौके पर भारी पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। घटनास्थल पर फिलहाल शांति है। इसी घटना का बता कर वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में छतों के साथ गलियों में भी पथराव होता नज़र आ रहा है। पथराव में जख्मी हुए युवक की पत्नी के अनुसार, ‘DJ पर गाना चल रहा था – आएँगे तो योगी ही। तभी पीछे से सभी मुसलमान लोग आ गए। फिर मेरे पति जख्मी हो गए और उन्हें खून ही खून हो गया। इन्होंने (मुस्लिमों) ने खूब पथराव किया। हमारे घर तक पत्थर चले हैं।


मेरठ: वेस्‍ट यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को होली के मौके पर बावाल हुआ। बरेली और संभल में मस्जिद में रंग डालने को लेकर दो समुदाय आमने सामने आए। पथराव हुआ। जाम लगाया। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया। अमरोहा में होली पर अलग-अलग स्थानों पर बवाल में चले लाठी-डंडे, 100 से ज्यादा घायल, कई अस्पताल में भर्ती। आगरा में विवाद में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हाथरस में होली पर फायरिंग में प्रधान को गोली लगी हैं।
बरेली के बहेड़ी में शुक्रवार को होली का जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में भीड़ थी। भीड़ में से किसी ने मस्जिद के मुतवल्ली और मस्जिद पर रंग फेंक दिया। जिससे एक समुदाय के लोगों ने नाराजगी दिखाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। कार्रवाई की मांग को लेकर मुस्लिम जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। अफसरों ने फ्लैग मार्च निकाला पुलिस ने अब्दुल्ला चौधरी मस्जिद के मुतावल्ली अब्दुल खालिक की तहरीर पर बीजेपी नेता राहुल गुप्ता, सुरेश गंगवार सहित 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बरेली के एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि एक धार्मिक स्थल पर गुलाल पड़ जाने के कारण दूसरे वर्ग को आपत्ति थी। मुकदमा दर्ज किया गया था। माहोल शांत हैं।

Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

उत्तर प्रदेश मे इस बार किसकी होगी सत्ता

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]