योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनके साथ केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. कुल 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली है.
खास बातें
केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विकास मंत्रालय मिला हैजितिन प्रसाद को PWD विभाग मिला हैस्वतंत्र देव सिंह को जलशक्ति मंत्री बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। गृह मंत्रालय समेत कई विभाग सीएम योगी ने अपने पास रखे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर आदि विभाग दिए गए हैं। वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की जिम्मेदारी दी गई है। वित्त मंत्रालय सुरेश कुमार खन्ना को दिया गया है। सूर्य प्रताप शाही को कृषि मंत्रालय दिया गया है। स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन की जिम्मेदारी दी गई है।
बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग दिया गया है। गन्ना विकास और चीनी मिलें लक्ष्मी नारायण चौधरी को दी गई हैं। पर्यटन और संस्कृति विभाग जयवीर सिंह को दिए गए हैं। जितिन प्रसाद को लोक निर्माण विभाग दिया गया है। अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है। संजय निषाद को मत्स्य विभाग मिला है। संदीप सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग मिला है। असीम अरुण को समाज कल्याण और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्रालय मिला है। दयाशंकर सिंह को परिवहन मंत्री बनाया गया है।
इससे पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहली बार सदस्य बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव को प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री विधान सभा सदस्य के पद की शपथ दिलाई। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जीत दर्ज करने वाले विधायकों का 28 तथा 29 मार्च को शपथ ग्रहण होगा। प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री के साथ ही वरिष्ठ विधायक सुरेश कुमार खन्ना, जय प्रताप सिंह, माता प्रसाद पाण्डेय तथा रामपाल वर्मा इनको विधान भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी – नियुक्ति, कार्मिक, गृह मंत्रालय, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन समेत 25 विभाग
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य – ग्राम विकास, समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक – चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram