अंधेरी पूर्व से शिवसेना विधायक रमेश लटके का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई 12 मई: अंधेरी पूर्व से शिवसेना विधायक रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने से निधन
हो गया। जानकारी के मुताबिक वो दुबई में अपने दोस्त से मिलने गए थे। बुधवार रात को अचानक उनको दिल का दौरा आया और उनकी मौत हो गई। रमेश लटके की उम्र 52 साल थी।
जन्म 21 April 1970


विधायक रमेश लटके के निधन के बाद उनके समर्थकों को भी गहरा झटका लगा है. विधायक लटके कुछ दिनों से अपनी फैमिली के साथ दुबई में थे. इसी दौरान बुधवार को उनके निधन की सूचना आई है. लटके के निधन के बाद उनके विधानसभा क्षेत्र में भी शोक की लहर है.
शिवसेना विधायक के निधन की जानकारी देते हुए राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब ने बताया कि रमेश लटके अपने दोस्त से मिलने दुबई गए थे। उनकी मौत हो गई, जब उनका परिवार खरीदारी के लिए बाहर गया हुआ था। परब ने कहा कि हम अब उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की कोशिश कर रहे हैं।
आपको बता दें कि कांग्रेस के सुरेश शेट्टी को हराकर शिवसेना के रमेश लटके पहली बार 2014 में अंधेरी पूर्व से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे। 2019 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार एम पटेल को हराया। इसके अलावा वो कई दफा बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में पार्षद भी रह चुके हैं।

Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

उत्तर प्रदेश मे इस बार किसकी होगी सत्ता

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]