Mumbai: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई में आगामी दो दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
गुरुवार को हुई बारिश (Rain) के बाद लोगों को लगातार बढ़ते तापमान से भी राहत मिली है. मुंबई में गुरुवार हो हुई भारी बारिश (Heavy Rain) के बाद इलाकों में पानी भरने की खबरें मिल रही हैं. इसी बीच मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बहुत भारी बारिश (Very Heavy Rain) की चेतावनी जारी की है।
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश के बाद दादर के खोदादाद सर्कल में जलभराव हुआ। pic.twitter.com/JcQWJDWmWc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
IMD मुंबई ने शुक्रवार सुबह से 24 घंटों के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर “कभी-कभी तेज बारिश” की संभावना के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है. वहीं शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच, कालबादेवी और सायन इलाकों में इमारत गिरने की दो घटनाएं हुईं। अधिकारियों ने कहा कि लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ और लोगों को प्रभावित कंस्ट्रक्शन से सुरक्षित निकाल लिया गया.
मुंबई में कितनी मिमी बारिश हुई है?
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 12 घंटे की अवधि में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक शहर में 119.09 मिमी बारिश हुई, इसके बाद पश्चिमी उपनगरों में 78.69 मिमी और पूर्वी उपनगरों में 58.40 मिमी बारिश हुई.वहीं बीएमसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोलाबा और सांताक्रूज में बुधवार तक 361.8 मिमी और 291.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में 29 जून तक 2,472 मिमी औसत वार्षिक वर्षा में से सिर्फ 11.72 प्रतिशत बारिश हुई थी।
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram