BGMI Banned In India: पबजी मोबाइल पर बैन, फिर BGMI की लॉन्चिंग और अब इस पर भी लगा प्रतिबंध, जानें इस गेम का पूरा ‘खेल

BGMI banned in India: पबजी मोबाइल के बाद अब इसके देसी वर्जन यानी BGMI को भी भारत में बैन कर दिया गया है। इस गेम के करोड़ों डाउनलोड्स हैं। आइए, जानते हैं इस गेम की ‘उदय’ से लेकर ‘अस्त’ तक की पूरी कहानी।
PUBG Mobile के बाद इसका देसी वर्जन BGMI (Battlegrounds Mobile India) भी भारत में बैन हो गया है। भारत सरकार ने 28 जुलाई को इस बैटल रॉयल गेम को Google Play Store और iOS स्टोर से हटाने के निर्देश दिए, जिसके बाद इस गेम को दोनों प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया। BGMI को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। महज एक साल के अंदर ही PUBG Mobile बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी Krafton के इस को बैन कर दिया गया है। आइए, जानते हैं भारत में PUBG Mobile के बैन होने के बाद कैसे BGMI का जन्म हुआ और क्यों इसे बैन किया गया?
सितंबर 2020: PUBG Mobile पर लगा बैन
इस बैटल रॉयल गेम की कहानी 2 सितंबर 2020 से शुरू होती है। इस दिन भारत सरकार ने PUBG Mobile, PUBG, PUBG Mobile Lite समेत 118 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया। सरकार ने कुछ दिन पहले ही 59 चीनी ऐप्स बैन किए थे, जिनमें TikTok समेत कई पोपुलर ऐप्स शामिल थे। PUBG Mobile को सरकार ने IT Act 2000 के सेक्शन 69A के उल्लंघन की वजह से बैन किया था, जो देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरा था।
Mobile के भारत में बैन होने के महज दो दिन के अंदर ही इसे भारतीय बाजार में लाने वाली चीनी कंपनी Tencent को करीब 34 अरब डॉलर की चपत लग गई। भारत इस गेम का एक बड़ा बाजार था, जिसकी वजह से इस गेम को डेवलप करने वाली कंपनी Krafton दोबारा भारतीय बाजार में वापसी करना चाह रहा था।

23 अक्टूबर 2020: गेम दोबारा लॉन्च की अटकलें
PUBG Mobile खेलने वाले प्लेयर्स इस गेम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। PUBG Mobile के बैन होने के डेढ़ महीने बाद इसकी वापसी को लेकर पहली खबर आती है। PUBG Corporation ने LinkedIn पर भारत में एसोसिएट मैनेजर के लिए वैकेंसी निकालती है, जिसके बाद यह कयास लगनी शुरू हो जाती है कि इस बैटल रॉयल गेम को दोबारा लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई। Tencent ने कुछ दिन बाद यानी 30 अक्टूबर को इस गेम का सर्वर भारत से हटा लिया। जिसके बाद इस गेम का एक्सेस भारत में पूरी तरह से खत्म हो गया।

12 नवंबर 2020: गेम लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा
पहली बार PUBG Corporation की सब्सिडियरी Krafton ने इस बैटल रॉयल गेम को दोबारा लॉन्च करने की ऑफिशियली घोषणा की। कंपनी इसे PUBG Battlegrounds Mobile India के नाम से लॉन्च करने की तैयारी कर रही थी। इसके लिए फेसबुक पेज भी क्रिएट किया गया है, जिसमें गेम के पोस्टर के साथ दीये लगे थे, जिससे ऐसा लग रहा था कि कंपनी गेम को दीवाली पर लॉन्च करेगी।

कंपनी ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि PUBG Mobile का नया वर्जन खास तौर पर भारतीय यूजर्स के लिए डेवलप किया जाएगा। यूजर्स का डेटा और सर्वर आदि भारत में ही सेटअप किया जाएगा। इससे भारतीय यूजर्स के डेटा के बाहर स्टोर होने की संभावना खत्म होगी। हालांकि, कंपनी को सरकार की तरफ से गेम को दोबारा लॉन्च मिलने की अनुमति मिलना बांकी था। अगले तीन महीने तक इस गेम के दोबारा लॉन्च होने की कई खबरें आईं, लेकिन गेमर्स का इंतजार खत्म नहीं हुआ।
30 मार्च 2021: गेम दोबारा लॉन्च होने की नई रिपोर्ट
एक बार फिर से PUBG Mobile के भारत में दोबारा लॉन्च होने की नई रिपोर्ट सामने आती है, जिसमें GodNixon उर्फ लव शर्मा और TSM Ghatak नाम के दो यूट्यूबर्स ने भारत में PUBG Mobile India की वापसी का दावा किया था। यूट्यूबर्स के दावों के बाद एक बार फिर से गेम के लॉन्च होने की खबरें आने लगी। इसके कुछ दिन बाद कंपनी ने इस गेम को Battlegrounds Mobile India के नाम से टीज किया। Krafton के नए टीजर में भारत के झंडे के साथ BGMI को टीज किया गया, जो यह दर्शाता था कि यह गेम केवल भारतीय यूजर्स के लिए आएगा।

23 मई 2021: BGMI नाम आया सामने
BGMI यानी Battlegrounds Mobile India के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन 23 मई, 2021 से शुरू हुआ, जिसके बाद इस गेम की भारत में वापसी कंफर्म हो गई। प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही इसे फिर से बैन करने की मांग उठने लगी। अरुणाचल प्रदेश के MLA Ninong Ering ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर Battlegrounds Mobile India को भारत में बैन करने की मांग की। विधायक ने आरोप लगाया कि नए गेम की लॉन्चिंग में क्राफ्टन ने भारतीय कानून को दरकिनार किया है।

4 जून 2021: BGMI का वीडियो टीजर जारी
Krafton ने BGMI का वीडियो टीजर जारी किया, जिसमें गेम डेवलपर ने PUBG Mobile में यूज होने वाली Hill Climbing गाड़ी को दिखाया था। इससे साफ हुआ कि BGMI में यूजर्स को PUBG Mobile वाले फीचर्स मिलेंगे। प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही Google Play Store पर इस गेम को 76 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन मिला था, जिससे प्लेयर्स के बीच गेम का समझा जा सकता था।
18 जून 2021: प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू
BGMI का बीटा वर्जन Android यूजर्स के लिए लाइव हुआ। जिन प्लेयर्स ने गेम के लिए प्री-रजिस्टर कराए थे, उन्हें इस गेम का बीटा वर्जन डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हुआ। हालांकि, बाद में Krafton ने इसका ओपन बीटा जारी किया, यानी कोई भी इस गेम को डाउनलोड करके बीटा वर्जन खेल सकता था। इस दौरान यह भी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि कंपनी जुलाई 2022 को इस गेम को ऑफिशियली रिलीज कर देगी।

2 जुलाई 2021: BGMI हुआ लॉन्च
PUBG Mobile का इंतजार इस दिन आखिरकार खत्म हो गया। Krafton ने 2 जुलाई को इस गेम के भारतीय वर्जन यानी BGMI को एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया। PUBG खेलने वाले प्लेयर्स अपने पुराने गेम की रैंकिंग समेत सभी डेटा को इस गेम में ट्रांसफर कर सकते थे। कंपनी ने इसके लिए प्लेयर्स को 30 दिसंबर 2021 तक का समय दिया था। यूजर अपनी PUBG Mobile के यूजरनेम गैमर टैग आदि सबकुछ इसके भारतीय वर्जन में ट्रांसफर कर सकते थे।

गेम के लॉन्च होने के महज कुछ घंटों में इस गेम का डाउनलोड 1 करोड़ के पार पहुंच गया। 18 जुलाई 2021 को Krafton ने इस गेम को iOS यूजर्स के लिए भी रिलीज कर दिया। यानी PUBG प्लेयर्स इस गेम को अब सभी स्मार्टफोन पर खेल सकते थे। PUBG Mobile और BGMI के गेम-प्ले में कुछ भी अंतर नहीं था। देसी वर्जन के मैप्स और कलर कॉम्बिनेशन के अलावा दोनों गेम में कोई अंतर नहीं था। संसद के मानसून सत्र में भी PUBG Mobile के देसी वर्जन BGMI को बैन करने की मांग उठी, जिसके बाद सरकार ने इस गेम को बैन करने का फैसला लिया।
28 जुलाई 2022: BGMI हुआ बैन
Krafton के बैटल रॉयल गेम BGMI को गुरुवार 28 जुलाई, 2022 को Google Play Store और iOS स्टोर से हटा लिया गया। BGMI को गूगल प्ले स्टोर से हटाने के बाद Google ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से निर्देश मिलने के बाद हमने गेम डेवलपर को सूचित कर दिया और इसे भारत में प्ले-स्टोर से हटा लिया गया। गेम डेवलपर Krafton ने भी स्टेटमेंट जारी करके कहा कि हम फिलहाल यह जांच कर रहे हैं कि BGMI को Google Play Store से किस वजह से हटाया गया है? जांच के बाद हम इस पर कुछ कह सकेंगे।
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

उत्तर प्रदेश मे इस बार किसकी होगी सत्ता

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]