Monkeypox Case Update: देश में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ते जा रहे हैं। केरल के बाद दिल्ली में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने लगे हैं। बुधवार को दिल्ली में 31 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। ताजा अपडेट के मुताबिक देश में अब तक कुल 9 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। हालांकि आपको बता दें, दिल्ली के पहले संक्रमित मरीज को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
भारत में 1 अगस्त को मंकीपॉक्स से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है। यह मौत केरल के 22 वर्षीय युवक की हुई थी। इस युवक के UAE यात्रा का रिकॉर्ड था। जब यह वापस लौटा तो इसमें लक्षण दिखने लगे थे जिसके बाद सैंपल की टेस्टिंग करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बताया गया है कि 30 जुलाई को इस युवक ने दम तोड़ दिया। इससे पहले केरल में मंकीपॉक्स के तीन मरीज ठीक होकर घर भी जा चुके हैं.
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram
स्वास्थ्यMonkeypox Case Update: दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का चौथा केस, नाइजीरियाई महिला हुई संक्रमित

[ays_slider id=1]