मुम्बई के नए बीजेपी अध्यक्ष बने आशीष शेलार चंद्रशेखर बावनकुले ने सौपी मुम्बई

Maharashtra चंद्रशेखर बावनकुले को भाजपा ने महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष और आशीष शेलार को मुंबई इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बावनकुले ने चंद्रकांत पाटिल की जगह ली है। आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए इन नेताओं की नियुक्ति हुई है।
भाजपा ने एमएलसी चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) को अपनी महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष (Maharashtra Unit President) और विधायक आशीष शेलार (MLA Ashish Shelar) को मुंबई शहर का प्रमुख (Mumbai City Chief) नियुक्त किया
शिंदे (eknath shinde) सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कुल 18 मंत्रियों ने शपथ ली. इन 18 मंत्रियो मे से 9 मंत्री शिंदे गुट के तो वहीं 9 विधायक बीजेपी गुट के थे. हालांकी इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मुंबई अध्यक्ष का भी पद खाली हो गया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और मुंबई अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

 


मुंबई के अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा की जगह आशीष शेलार को अब मुंबई शहर का बीजेपी प्रमुख बनाया गया है. शेलार को कैबिनेट मंत्री के तौर पर मौका नहीं दिया गया, लेकिन माना जा रहा है कि बीजेपी आनेवाले बीएमसी चुनाव को देखते हुए भाजपा ने उन्हे मुंबई बीजेपी अध्यक्ष पद पर आशीष शेलार को बैठा दिया है।
अमरावती में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा कि वह 2024 में लोकसभा में 45 अधिक सीटों और विधानसभा चुनावों में 288 सीटों में से 200 के लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं इस साल के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को नंबर एक पार्टी बनाने का भी प्रयास करूंगा।

Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

उत्तर प्रदेश मे इस बार किसकी होगी सत्ता

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]