पीएम मोदी ने यह बात ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022’ ग्रैंड फिनाले को संबोधित करते हुए की।
ख़ास बातें
स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022’ में बोले पीएम मोदी
इस दशक के आखिर तक 6जी सेवाओं के आने की बात
वहीं, 5G का रोलआउट 12 अक्टूबर तक हो सकता है.
भारत में आने वाले महीनों में 5G टेलीकॉम सेवाएं शुरू होने वाली हैं। इसके लॉन्च से पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश इस दशक के आखिर तक 6G सर्विसेज को भी पेश करने की तैयारी कर रहा है। पीएम मोदी ने यह घोषणा ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022′ ग्रैंड फिनाले को संबोधित करते हुए की। इससे पहले आज केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया कि 5G सेवाएं 12 अक्टूबर तक शुरू हो सकती हैं। पहले इसे 29 सितंबर तक लॉन्च करने का अनुमान लगाया गया था।
प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2022 के ग्रैंड फिनाले में भाग लिया। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि हम इस दशक के अंत तक 6G लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। सरकार गेमिंग और मनोरंजन में इंडियन सॉल्यूशंस को प्रोत्साहित कर रही है।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 5G सेवाओं को शुरू करने की संभावित तारीख की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दो से तीन साल में 5G सेवाएं सभी प्रमुख शहरों और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच जाएंगी। सरकार का यह भी दावा है कि 5G सेवाएं सस्ती और सुलभ होंगी।
Addressing the Grand Finale of Smart India Hackathon 2022. It offers a glimpse of India's Yuva Shakti. https://t.co/7TcixPgoqD
— Narendra Modi (@narendramodi) August 25, 2022
इस बीच, टेलिकॉम प्रोवाइडर्स ने अपने ग्राहकों को 5G सेवाओं के शुरू होने के बारे में सूचित करना शुरू कर दिया है। भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, अदानी डेटा नेटवर्क और वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में संपन्न हुई स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लिया था। जियो और एयरटेल ने इस नीलामी में सबसे ज्यादा एयरवेव हासिल की हैं।
पीटीआई के मुताबिक, अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 5G को बहुत तेजी से रोलआउट करने के लिए सभी जरूरी कदम बहुत अच्छे और व्यवस्थित तरीके से उठाए जा रहे हैं। दूरसंचार विभाग (DoT) के मुताबिक, जिन 13 शहरों में सबसे पहले 5G सेवाओं को रोलआउट किया जाएगा, उनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं।
इससे पहले 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश में बहुत जल्द 5G सेवाओं की शुरुआत होगी। यह 10 गुना फास्ट और लैग-फ्री कनेक्टिविटी ऑफर करेगी। उन्होंने कहा था कि अब हम 5G के युग की ओर कदम बढ़ा रहे हैं… लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram