इस साल पितृ पक्ष का प्रारंभ आज 10 सितंबर दिन शनिवार से हो रहा है. इस साल पितरों के श्राद्ध कर्म 10 सितंबर से 25 सितंबर तक होंगे. श्राद्ध पितरों की तिथियों के अनुसार किया जाता है।
पितृ पक्ष में हर दिन पितरों के लिए तर्पण करना चाहिए।
तर्पण के समय सबसे पहले देवों के लिए तर्पण करते हैं।
इस साल पितरों के श्राद्ध कर्म 10 सितंबर से 25 सितंबर तक होंगे. श्राद्ध पितरों की तिथियों के अनुसार किया जाता है।
पितृ पक्ष में कौओं, पशु-पक्षियो को अन्न – जल देना उत्तम फल दायी होता है ।
इन्हें भोजन देने से पितृगण संतुष्ट होते है।
जो व्यक्ति पितरो का श्राद्ध करता है ,उन्हें पितृ पक्ष में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
खान पान में पूर्णतः सात्विकता बरतनी नी चाहिए , मांस-मछली, मदिरा इत्यादि का सेवन नहीं करना चाहिए।
पितृ पक्ष की अवधि में चना, मसूर ,सरसों का साग , सत्तू ,जीरा ,मूली ,काला नमक ,लौकी ,खीरा एवं बांसी भोजन का त्याग करना चाहिए।
श्राद्ध कर्म में स्थान का विशेष महत्त्व है , शास्त्रो में बताया गया कि जहाँ श्राद्ध एवं पिंडदान करने से पितरो को मुक्ति मिलती है ,जैसे गया ,प्रयाग ,बद्रीनाथ इत्यादि ।
परन्तु जो लोग इन स्थानों पर किसी कारण बस नहीं जा पाते है वे लोग अपने घर के आँगन अथवा अपनी जमीन पर कही भी तर्पण कर सकते है।
दूसरे के जमीन पर तर्पण करने से पितर तर्पण स्वीकार नहीं करते काले तिल का बड़ा महत्त्व है लाल एवं सफ़ेद तिल का प्रयोग वर्जित होता है।
भोजन पूर्ण सात्विक एवं धार्मिंक विचारो वाले ब्राह्मण को ही करवाना चाहिए ।
तर्पण की विधि पितर प्रार्थना मंत्र :पितृभ्य:स्वधायिभ्य:स्वधा नम:।पितामहेभ्य:स्वधायिभ्य:स्वधा नम:।प्रपितामहेभ्य:स्वधायिभ्य:स्वधा नम:।सर्व पितृभ्यो श्र्द्ध्या नमो नम:।
2- ॐ नमो व :पितरो रसाय नमो व:पितर: शोषाय नमो व:पितरो जीवाय नमो व:पीतर: स्वधायै नमो व:पितर: पितरो नमो वोगृहान्न: पितरो दत्त:सत्तो व:।।
पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां :
पूर्णिमा श्राद्ध : 10 सितंबर 2022
प्रतिपदा श्राद्ध : 10 सितंबर 2022
द्वितीया श्राद्ध : 11 सितंबर 2022
तृतीया श्राद्ध : 12 सितंबर 2022
चतुर्थी श्राद्ध : 13 सितंबर 2022
पंचमी श्राद्ध : 14 सितंबर 2022
षष्ठी श्राद्ध : 15 सितंबर 2022
सप्तमी श्राद्ध : 16 सितंबर 2022
अष्टमी श्राद्ध: 18 सितंबर 2022
नवमी श्राद्ध : 19 सितंबर 2022
दशमी श्राद्ध : 20 सितंबर 2022
एकादशी श्राद्ध : 21 सितंबर 2022
द्वादशी श्राद्ध: 22 सितंबर 2022
त्रयोदशी श्राद्ध : 23 सितंबर 2022
चतुर्दशी श्राद्ध: 24 सितंबर 2022
अमावस्या श्राद्ध: 25 सितंबरर 2022
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram