सुलतानपुर लम्भुआ : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कमल सरोवर का किया लोकार्पण और श्रीराम की मूर्ति का भी अनावर किया

लंभुआ में स्थित प्रसिद्ध पौराणिक धर्म आस्थल धोपाप धाम के निकट सखौली कला गांव में नवनिर्मित कमल सरोवर का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोकार्पण किया। विकास प्रेरणा महिला संकुल समिति लंभुआ द्वारा संचालित कमल सरोवर की एंट्री फीस भी जमा की। यहां फूड प्लाजा कैंटीन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद कमल सरोवर में स्थापित श्री राम की मूर्ति का अनावरण किया। नौका विहार कर सरोवर को जनता को समर्पित किया, पौधरोपण भी किया।
मौर्य ने कमल सरोवर परिसर में विभिन्न उत्पादों से संबंधित समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा महिलाओं से भी प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने लाभार्थियों को आवास की चाबी तथा चेक प्रदान किया। डिप्टी सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लंभुआ में कमल सरोवर का निर्माण होने से लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले हैं तथा परिवार के लोग अपने बच्चों के साथ यहां आकर आनंद भी उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक जनपद में काफी संख्या में सरोवर बनाने का काम कर रही है।

बच्चों के लिए बनाया गया है किड्स जोन
गौरतलब रहे कि कमल सरोवर में लगी भगवान राम की प्रतिमा को अमेठी जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने भेजा है। हाल ही में सुल्तानपुर दौरे पर आई सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कमल सरोवर’ को नजदीक से देखा था।
उन्होंने नौका विहार कर CDO व DM को शाबाशी भी दिया था। सखौली कला के इस कमल सरोवर तालाब में नौकायन की व्यवस्था भी की गई है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विरोधी पार्टी को आड़े हाथों लिए:
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज, उनकी तबीयत ठीक नहीं मैं डॉक्टर होता तो उन्हें जरूर दवा देता। लखीमपुर में सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण पर डिप्टी सीएम का तल्ख अंदाज, कहा अपराध करने वाले ना तो उन्हें संरक्षण देने वाले बच पाएंगे। सभी आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, हम पीड़ित परिवार के साथ। सीएम प्रोटोकॉल में ऑपरेशन रोके जाने को लिया संज्ञान, दिए जांच करने के आदेश। अमृत सरोवर और कमल सरोवर हमारे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, नागरिक करें सहयोग। निर्माण इकाइयों को चेतावनी, ऐसा करें कार्य आवागमन में ना आए नागरिकों को परेशानी बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कि पिछली सरकारों के समय तालाब, कुआं, खलिहान तथा चकरोड पर सिर्फ लोगों का अवैध कब्जा ही हुआ था। वर्तमान सरकार ने हटाने का काम किया। यहां पर बने कमल सरोवर का दृश्य अद्भुत है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है।
</
दो साल पहले पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी की निगाहों ने प्राकृतिक सौंदर्य की इन विरासतों को सहेजने का सपना देखा था देवमणि ने बड़ी योजना बना CDO को पत्र लिखकर क्षेत्र के बालमपुर, मीरानपुर और कैथापुर की झील और तालाब को कमल सरोवर के रूप में बदलने के लिए पत्र लिखा था पूर्व विधायक देवमणि और भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धियों में से एक गिनाते हुए विकास के इस आयाम की प्रशंसा कर रहे है लोग।

Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

उत्तर प्रदेश मे इस बार किसकी होगी सत्ता

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]