प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। यह उनके मासिक रेडियो प्रोग्राम का 93वां एपिसोड रहा। इस दौरान उम्होंने कहा कि यह तय किया है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा।
चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के लोगों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी. सरदार भगत सिंह की जयंती 28 सितंबर को मनाई जाती है. मालूम हो कि पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ करते हैं।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदला जाएगा पीएम मोदी ने कहा, “अभी कुछ दिन पहले ही देश ने कर्तव्यपथ पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की मूर्ति की स्थापना के जरिये भी ऐसा ही एक प्रयास किया है और अब शहीद भगत सिंह के नाम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम इस दिशा में एक और कदम है।
28 सितंबर को अमृत महोत्सव का विशेष दिन आ रहा है। इस दिन हम भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह जी की जयंती बनाएंगे। हमने एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। यह तय किया है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी: 'मन की बात' में PM pic.twitter.com/kzT1hcLLzO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2022
PM मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का किया जिक्र पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं सिर्फ दो शब्द कहूंगा, लेकिन मुझे पता है कि आपका जोश चार गुना ज्यादा बढ़ जाएगा। ये दो शब्द हैं- Surgical Strike. बढ़ गया ना जोश!
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का आज जन्मदिन ‘मन की बात’ में कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज 25 सितंबर को देश के प्रखर मानवतावादी, चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया जाता है। उनके विचारों की खूबी यही रही है उन्होंने अपने जीवन में विश्व की बड़ी उथल-पुथल को देखा।
आज 25 सितंबर को देश के प्रखर मानवतावादी, चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया जाता है। उनके विचारों की खूबी यही रही है उन्होंने अपने जीवन में विश्व की बड़ी उथल-पुथल को देखा था। वे विचारधाराओं के संघर्षों के साक्षी बने: 'मन की बात' में कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/t3KYJwavef
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2022
चीतों को लेकर चलाए जा रहे अभियान का जिक्र
पीएम मोदी ने कहा, “चीतों को लेकर जो हम अभियान चला रहे हैं, आखिर उसका नाम क्या होना चाहिए? क्या हम इन सभी चीतों के नामकरण के बारे में भी सोच सकते हैं? इनमें से हर एक को किस नाम से बुलाया जाए? वैसे ये नामकरण अगर ट्रेडिशनल हो तो काफी अच्छा रहेगा।
तटीय क्षेत्रों में पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियां’
मोदी ने कहा, ‘भारत के अलग-अलग समुदायों और विविधताओं से भरी संस्कृति को यहां फलते-फूलते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, इन तटीय इलाकों का खानपान लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। लेकिन इन मजेदार बातों के साथ ही एक दुखद पहलू भी है। हमारे ये तटीय क्षेत्र पर्यावरण से जुडी कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं: मोदी
आप सब भी नेशनल गेम्स को जरूर फॉलो करें और अपने खिलाड़ियों का हौसला बढाएं। कोविड महामारी की वजह से पिछली बार के आयोजनों को रद्द करना पड़ा था। इस खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले हर खिलाड़ी को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस दिन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मैं उनके बीच में ही रहूंगा
29 सितंबर से गुजरात में नेशनल गेम्स का आयोजन हो रहा है यह एक खास मौका है क्योंकि यह कई साल बाद हो रहा है। कोविड महामारी की वजह से इसे रद्द करना पड़ा था। इसमें हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बहुत शुभकामनाएं। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने कि लिए मैं उनके बीच में रहूंगा: PM मोदी pic.twitter.com/vUlxFcDP60
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2022
वोकल फॉर लोकल’ का संकल्प
पीएम मोदी ने कहा, “हमारे त्योहारों के साथ देश का एक नया संकल्प भी जुड़ा है। यह संकल्प ‘वोकल फॉर लोकल’ का है। आने वाले 2 अक्टूबर को बापू की जयंती के मौके पर इस अभियान को और तेज करने का संकल्प लेना है। खादी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट इन सारे प्रोडक्ट के साथ लोकल सामान जरूर खरीदें।
पिछले महिने मैंने मोटे अनाज की बात कही थी और अगले साल 'अंतरराष्ट्रीय मिलेट साल' मनाने की बात कही थी। इसको लेकर लोगों में उत्सुकता है। मुझे कई पत्र मिले जिसमें लोगों ने मिलेट को अपने भोजन का हिस्सा बनाया है। कुछ लोगों ने मिलेट से बनने वाली पारंपरिक व्यंजनों के बारे में बताया है:PM pic.twitter.com/GGEsmt4pYF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2022
मन की बात’ पर क्या बोले नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, ‘हमने आज PM नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 93वां एपिसोड सुना। PM ने ‘मन की बात’ के सभी 93 एपिसोड में कभी भी राजनीति का उल्लेख नहीं किया। PM ने सामाजिक उत्थान के बारे में बात की है कि समाज के उत्थान में हम क्या भूमिका निभा सकते हैं।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram