DID Super Moms 3 Winner : हरियाणा की रहने वालीं वर्षा बुमरा ने जी टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स’ का खिताब अपने नाम कर लिया है।
ख़ास बातें
ग्रैंड फिनाले में वर्षा को ट्रॉफी के साथ 7.5 लाख प्राइज मनी मिली है
वर्षा एक दिहाड़ी मजदूर हैं और दिनभर में 400 रुपये कमा पाती थीं
वर्षा ने कहा कि मैंने कभी इतने पैसे नहीं देखे थे।
DID Super Moms 3 Winner : हरियाणा की रहने वालीं वर्षा बुमरा (Varsha Bumra) ने जी टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स’ (Dance India Dance Super Moms) का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार रात शो का ग्रैंड फिनाले पूरा हुआ और वर्षा ने इस सीजन की ट्रॉफी जीत ली। मॉम्स डांस का यह तीसरा सीजन था, जिसकी शुरुआत से ही वर्षा ने अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी को हैरान कर दिया था। सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर वर्षा ने यह ट्रॉफी अपने नाम की। ग्रैंड फिनाले में वर्षा को ट्रॉफी के साथ-साथ 7.5 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं। दिलचस्प बात यह है कि वर्षा एक दिहाड़ी मजदूर हैं और दिनभर में 400 से 500 रुपये बमुश्किल कमा पाती थीं। आइए जानते हैं कि इतनी बड़ी प्राइज मनी जीतने पर वर्षा ने क्या कहा।
7.5 लाख रुपये जीतने पर मीडिया से बातचीत में वर्षा ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में एक लाख रुपये कमाने का सपना भी नहीं देखा था। ये पैसे हकीकत नहीं लगते। मैंने कभी इतने पैसे नहीं देखे थे। उन्होंने कहा कि वह इस रकम से अपने बेटे को अच्छी एजुकेशन दिलवाएंगी और उसकी सभी जरूरतों को पूरा करने में यह पैसे काम आएंगे।
Dance India Dance Super Moms के तीसरे सीजन को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, अभिनेत्री भाग्यश्री और उर्मिला मातोंडकर ने जज किया था। शो को अभिनेता जय भानुशाली ने होस्ट किया था। शो से जुड़ी कई और दिलचस्प बातें हैं। DID में परफॉर्म करते हुए वर्षा को परेशानियां भी आईं। उन्होंने लोगों से पैसे उधार लिए हुए थे। जैसे ही लोगों को पता चला कि वह डीआईडी सुपर मॉम्स में आ रही हैं, लोगों ने अपने पैसे मांगने शुरू कर दिए। वर्षा ने जजों की मदद ली। उन्होंने बताया कि वह शो में फोकस नहीं कर पा रही थीं। इसके बाद जज रेमो डिसूना ने वर्षा की मदद की।
शो जीतने वालीं बुमरा, कोरियोग्राफर वर्तिका झा को अपना गुरु मानती हैं। उन्होंने बताया कि वर्तिका के डांस वीडियोज देखकर उन्होंने डांस की बारीकियां सीखीं और इस मंच तक पहुंचीं। वर्षा ने बताया कि उन्होंने कभी भी डांस की ट्रेनिंग नहीं ली। सिर्फ वीडियोज देखकर ही डांस सीखा है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram