Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : कहा जा रहा है कि दिशा के गले में कैंसर हो गया है। इसकी वजह उनकी आवाज को बताया जा रहा है, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया।
ख़ास बातें
दिशा वकानी को कैंसर होने की खबरें इंडस्ट्री में तैर रही हैं।
हालांकि दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल ने इसे अफवाह बताया है।
तारक मेहता में जल्द वापसी कर सकती हैं दिशा वकानी।
सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की चहेती किरदार दयाबेन यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। जो जानकारी सामने आई है, उसने दिशा वकानी के फैंस को चिंता में डाल दिया है। कहा जा रहा है कि दिशा के गले में कैंसर हो गया है। इसकी वजह उनकी आवाज को बताया जा रहा है, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया। दिशा अपनी शादी के बाद से ही शो से दूर हैं, लेकिन मेकर्स उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि वह दिशा को मना लेंगे और जल्द शो में दयाबेन के तौर पर उनकी वापसी हो जाएगी। हालांकि नई जानकारी ने फैंस को इस टेंशन में डाल दिया है कि दिशा शो में लौटेंगी या नहीं। क्या वाकई दिशा वकानी गले के कैंसर से जूझ रही हैं। इस जानकारी पर दिलीप जोशी यानी जेठालाल ने रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
बताया जाता है कि दिशा वकानी को गले में काफी परेशानी हो रही थी। यह तो सभी जानते हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने के लिए दिशा को अपनी आवाज को बदलना पड़ता था। आवाज बदलकर उन्हें 10 से 12 घंटे शूटिंग करनी होती थी। हालांकि दिशा ने कई बार यह कहा था कि आवाज बदलने से उन्हें कभी कोई परेशानी महसूस नहीं हुई।
साल 2017 में शादी के बाद दिशा ने शो से ब्रेक ले लिया था। वह दो बच्चों की मां बन चुकी हैं और परिवार के साथ जिंदगी बिता रही हैं। इस बीच शो उसी पॉपुलैरिटी के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन दयाबेन की जगह अबतक कोई नहीं ले पाया है। हाल में खबर आई थी कि मेकर्स अब दयाबेन को फिर से शो में लाना चाहते हैं और किरदार निभाने के लिए दिशा वकानी से बात चल रही है। मेकर्स ने तो यहां तक कहा है कि दयाबेन की भूमिका के लिए दिशा के साथ बात नहीं बन पाई, तो वह उन्हें रिप्लेस भी कर सकते हैं।
फैंस यह मानकर चल रहे थे कि दिशा इस शो में जरूर वापसी करेंगे, लेकिन उनके गले में कैंसर की जानकारी ने सभी को चिंता में डाल दिया है। इस मामले में जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि यह सब अफवाह है। दिलीप जोशी ने बताया कि उनके पास इस बात को लेकर कई कॉल्स और मैसेज आ रहे हैं। यह एक अजीबोगरीब न्यूज है, जिसे बढ़ावा देने की जरूरत नहीं है। दिलीप जोशी यह कन्फर्म कर चुके हैं कि दिशा पूरी तरह से ठीक हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद करनी चाहिए कि शो में उनकी वापसी हो सकती है। उम्मीद है कि नवंबर से दर्शक एक बार फिर दयाबेन के किरदार में दिशा को शो में देख पाएंगे।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram