Surya Grahan 2022:साल का आखिरी सूर्य ग्रहण,सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल

25 अक्टूबर दिन मंगलवार को लग रहा है. सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पूर्व ही शुरू हो जाएगा. आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

सूर्य ग्रहण 2022 का प्रारंभ: 25 अक्टूबर, शाम 04:28 बजे सेसूर्य ग्रहण 2022 का समापन: 25 अक्टूबर, शाम 05:30 बजे परखंडग्रास का कुल समय: 01 घंटा, 13 मिनट
सूर्य ग्रहण 2022 सूतक काल का प्रारंभ: 25 अक्टूबर, प्रात: 03:17 बजे सेसूर्य ग्रहण 2022 सूतक काल का समापन: 25 अक्टूबर, शाम 05:42 बजे परसूर्य ग्रहण से संबंधि यह सभी समय देश की राजधानी नई दिल्ली के आधार पर है।
कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण 2022
यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है, जो उत्तरी-पूर्वी अफ्रीका, यूरोप और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा. यह भारत में नई दिल्ली, कोलकाता, बेंगलूरु, उज्जैन, चेन्नई, वाराणसी, मथुरा आदि में आंशिक तौर पर दिखाई देगा।
प्रमुख शहरों में सूर्य ग्रहण 2022 का समय
शहर — ग्रहण प्रारंभ—ग्रहण समापन
1. नई दिल्ली: शाम 04:28- शाम 05:422. मुम्बई: शाम 04:49- शाम 06:093. कोलकाता: शाम 04:51- शाम 05:044. चेन्नई: शाम 05:13- शाम 05:455. लखनऊ: शाम 04:36- शाम 05:296. जयपुर: शाम 04:31- शाम 05:507. पटना: शाम 04:42- शाम 05:14
काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट के अनुसार, आज खंडग्रास सूर्य ग्रहण है. यह सूर्य ग्रहण स्वाति नक्षत्र में तुला राशि पर लगेगा. वाराणसी में सूर्य ग्रहण का प्रारंभ आज शाम 04 बजकर 42 मिनट पर होगा और सूर्य ग्रहण का समापन आज शाम 05 बजकर 22 मिनट पर होगा. इस तरह से देखा जाए तो आज लगने वाला सूर्य ग्रहण 40 मिनट का होगा. लेकिन स्थान के आधार पर सूर्य ग्रहण के प्रारंभ और समापन समय में अंतर हो सकता है. सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पूर्व ही शुरू हो जाएगा. आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें.

क्या होता है सूर्य ग्रहण

सूर्यग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। जिसके बाद में चंद्रमा सूर्य के प्रकाश के एक हिस्से को रोक देता है। जिसे आंशिक सूर्यग्रहण कहा जाता है। जब चंद्रमा सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह से रोक देता है तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
सूर्य ग्रहण में भूल से भी न करें यह गल्ती
सूर्य ग्रहण के दिन पूजा पाठ नहीं की जाती है। इस दिन ग्रहण काल में केवल भगवान के नाम का जाप किया जाता है। सूर्यगहण के समय कोई भी मांगलिक और शुभ कार्य नहीं किया जाता है। सूर्य ग्रहण के समय में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाता है। सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद में स्नान करके पूजा पाठ किया जाता है।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

उत्तर प्रदेश मे इस बार किसकी होगी सत्ता

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]