लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। छठ पूजा के तीसरे दिन लम्भुआ गोसाई का पूरा के घाट पर व्रती महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना की गई।
लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। छठ पूजा के तीसरे दिन लम्भुआ गोसाई का पूरा के पर व्रती महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना की गई। व्रती माताओं ने अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए 36 घंटे का निर्जल व्रत रखा है। महिलाओं ने सूर्य अस्त सोते वक्त पूजा अर्चना की है।
व्रती महिलाओं ने एक छोटे छोटे कुंड में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। वही आज छठ पर्व को लेकर भारी उत्साह दिखाई दिया है। गोसाई का पूरा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली है। यह त्यौहार महिलाओं के जीवन में बहुत ही महत्व रखता है छठ पर्व को लेकर महिलाओं ने छठी मैया के मंगल गीत भी गाए।
छठ व्रती महिलाओं ने कई प्रकार के मौसमी फल और पकवानों से भगवान भास्कर देव को अर्घ्य दिया। सफाई व्यवस्था की अगर बात की जाए तो नगर पंचायत के द्वारा सफाई व्यवस्था छठ पर्व को लेकर दुरुस्त कराई हुई थी।
वही समाज सेवक अंगद सिंह द्वारा भंडारे और भजन का भी कार्यक्रम आयोजन किया गया है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram