अंधेरी निर्वाचन क्षेत्र में ३१.७४ फीसदी मतदान,६ नवंबर रविवार को आएगा नतीजा

अंधेरी निर्वाचन क्षेत्र में कल हुए उपचुनाव में सुबह ७ से शाम ६ बजे तक कुल ३१.७४ फीसदी मतदान हुआ। इस उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष की तरफ से महाविकास आघाड़ी की ऋतुजा लटके मैदान में हैं, ऋतुजा लटके को महाविकास आघाड़ी का भारी समर्थन मिला है।
७ से शाम ६ बजे तक कुल ३१.७४ फीसदी मतदान हुआ। इस उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष की तरफ से महाविकास आघाड़ी की ऋतुजा लटके मैदान में हैं,
ऋतुजा लटके को महाविकास आघाड़ी का भारी समर्थन मिला है। दूसरी तरफ कमजोर विरोधियों के चलते शिवसेना ही मैदान मारेगी अर्थात जीत निश्चित मानी जा रही है। रविवार को इस चुनाव का परिणाम घोषित होगा।

शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के चलते यह उपचुनाव हो रहा है। यह भले ही उपचुनाव था लेकिन सुबह ७ बजे से मतदान शुरू होते ही मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा था। कई मतदान केंद्रों पर युवकों के साथ ही ८० साल से अधिक आयु के वृद्ध भी अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए। मतदाताओं के इसी उत्साह के चलते सुबह ११ बजे तक १० फीसदी मतदान हुआ।

उपचुनाव के लिए ३८ विभिन्न क्षेत्रों में २५६ मतदान केंद्रों पर मतदान की व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्रों पर १०० मीटर क्षेत्र में मतदाताओं के अलावा नागरिकों और मीडिया के प्रवेश को वर्जित किया गया था। वहीं दोपहर के बाद मतदान ने फिर से रफ्तार पकड़ी।
दोपहर एक बजे तक मतदान का यह आंकड़ा १७ फीसदी तक पहुंच गया। वहीं दोपहर के बाद मतदान का जोर और बढ़ने लगा और शाम ६ बजे तक कुल ३१.७४ फीसदी मतदान हुआ। छुट्टी घोषित होने के बाद भी मतदाताओं में उत्साह नहीं दिखा।
बताया गया है कि वोटों की गिनती गुंदवली म्युनिसिपल स्कूल भीम नगर, अंधेरी (पूर्व) में रविवार ६ नवंबर को सुबह ७ बजे से शुरू हो जाएगी।
अंधेरी (पूर्व) उपचुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी की ऋतुजा लटके के साथ आपकी अपनी पार्टी-पीपुल्स पार्टी से बाला नाडार, राइट टू रिकॉल पार्टी से मनोज नायक, जबकि निर्दलीय नीना खेडेकर, फरहाना सैयद, मिलिंद कांबले, राजेश त्रिपाठी मैदान में हैं। इन सभी का भविष्य कल मत पेटी में बंद हो गया।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

उत्तर प्रदेश मे इस बार किसकी होगी सत्ता

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]