मुंबई: भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंग तिवाना के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा मुंबई के पदाधिकारियों ने आज मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। इस मुलाकात में भाजपा युवा मोर्चा मुंबई के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर से रविवार को सुबह ६ बजे से १० बजे तक ओबेरॉय होटल से लेकर एनसीपीए बिल्डिंग, नरीमन प्वाइंट तक का रास्ता वाहनों के लिए बंद करने की मांग की है।
इस रास्ते पर युवाओं तथा सामान्य नागरिकों द्वारा रविवार को सुबह साइक्लिंग, योग, स्केटिंग जैसी क्रियाएं की जाती है। इस दौरान वाहनों की आवाजाही से मुंबईकरों की कार्यक्रमों में व्यवधान तो होता ही है साथ ही छोटे बच्चों की जान को भी खतरा रहता है।
Under the leadership of BJYM Mumbai President Shri @TajinderTiwana ji delegation of BJYM Mumbai Office Bearers met Hon'ble Commissioner Of Police, Mumbai Shri Vivek Phansalkar Ji, and requested him to block the road starting from pic.twitter.com/4o1IGkhCjV
— BJYM MUMBAI (@BJYM4Mumbai) November 7, 2022
भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तिवाना ने पुलिस कमिश्नर को यह आश्वासन भी दिया कि नागरिकों की सुविधा के लिए यदि प्रशासन यह निर्णय लेता है तो भाजपा युवा मोर्चा मुंबई के पदाधिकारी स्वयं हर रविवार सुबह ६-१० बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था तथा नागरिकों की सुविधा के लिए स्वयंसेवक के रूप में प्रशासन का सहकार्य भी करेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए भाजयुमो मुंबई के अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने कहां की मुंबई की भाग दौड़ वाली ज़िंदगी में मुंबईकरों के लिए एक दिन फुर्सत का, मिलने मिलाने का, साइकिल चलाने का, खुल कर खिलखिलाने का, अपना हुनर दिखाने का और “फॅमिली फंडे” मनाने का तो होना ही चाहिए। इसी उद्देश्य से आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रतनिधि मंडल ने मुंबई पुलिस कमिश्नर श्री विवेक फणसालकर जी से मुलाकात कर उन्हें एक निवेदन पत्र दिया है कि ओबेरॉय होटल से NCPA बिल्डिंग, मरीन ड्राइव वाली रोड पर हर रविवार को सुबह ६ बजे से १० बजे तक वाहनों के आने जाने पर रोक लगाई जाये ताकि मुंबईकर बेफिक्र होकर “फॅमिली फंडे” मना सकें। हमें पूरी आशा है कि कमिश्नर साहेब मुंबईकरों के सहयोग के लिए इस विषय में जल्द ही आदेश जारी करेंगे और हम सब मिलकर मनाएंगे “फॅमिली फंडे” ऑन एव्री संडे।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram