Sania Mirza Shoaib Malik : सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो शेयर की है। तस्वीर पर प्रशंसक कमेंट कर रहे हैं। वो सानिया से पूछ रहे हैं कि क्या वह वास्तव में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक ले रही हैं।
ख़ास बातें
कुछ का तो यह भी कहना है कि दोनों अब अलग हो गए हैं
दंंपती की ओर से अबतक कुछ नहीं कहा गया है.
साल 2010 में हुई शोएब और सानिया की शादी .
क्या भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की राहें अलग होने वाली हैं। ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है क्योंकि दोनों के तलाक की खबरें काफी वक्त से मीडिया की हेडलाइन्स बन रही हैं। ना सिर्फ पाकिस्तानी मीडिया बल्कि UAE का मीडिया भी ऐसा कह रहा है। कुछ का तो यह भी कहना है कि दोनों अब अलग हो गए हैं। दोनों के करीबी दोस्त भी ऐसा बता रहे हैं, लेकिन पुख्ता तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है, क्योंकि दंपति ने अपना रुख सार्वजनिक नहीं किया है। इस बीच, सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो शेयर की है। तस्वीर किसी पार्क की लगती है, जो बताती है कि सानिया वहां कुछ वक्त बिताने पहुंची होंगी। सानिया की तस्वीर पर प्रशंसक कमेंट कर रहे हैं। वो सानिया से पूछ रहे हैं कि क्या वह वास्तव में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक ले रही हैं।
दिलचस्प बात है कि लोग सानिया के प्रति अपना समर्थन जता रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि भले ही दोनों अलग हो जाएं, लेकिन वह हमेशा सानिया का साथ देंगे। दोनों के अलग होने की खबरें काफी वक्त से मीडिया में हैं। इसके पीछे की वजह शोएब का सानिया को चीट करना बताया जाता है। कहा जाता है कि शोएब किसी और महिला के साथ संपर्क में हैं। उन्होंने सानिया को धोखा दिया, जिस वजह से यह रिश्ता तलाक तक पहुंचा है।
https://www.instagram.com/p/CkyQ-1foPgI/?igshid=NjZiMGI4OTY=
सानिया और शोएब को आखिरी बार साथ देखा गया था, जब उन्होंने दुबई में अपने बेटे ईशान मिर्जा मलिक का जन्मदिन मनाया। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। फोटो देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि इस दंपती की जिंदगी में कोई परेशानी है। हालांकि सवाल तभी से उठने शुरू हो गए थे, क्योंकि सानिया ने सेलिब्रेशन की कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की थी।
साल 2010 में सानिया और शोएब ने निकाह किया था। शादी हैदराबाद में हुई थी। साल 2018 में यह दंपती पैरंट्स बना, जब उनके यहां बेटे ईशान मिर्जा ने जन्म लिया। हालांकि 12 साल की शादी अब मुश्किलों में है। दंपती की जिंदगी में क्या चल रहा है, यह तभी पता चलेगा जब दोनों सार्वजनिक रूप से कुछ बताएंगे। इसके लिए हमें इंतजार करना चाहिए।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram