एस आर इंफोटेनमेंट के बैनर तले बनी सोम भूषण श्रीवास्तव द्वारा लिखित व निर्देशित तथा फ़िल्म निर्माता शिवम बरनवाल, सह निर्माता अभिषेक शुक्ला, हर्ष त्रिपाठी द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म “वध” पहली बार 200 मल्टीप्लेक्स में प्रदर्शित होने को तैयार है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में सुपरस्टार विराज भट्ट और डांसिंग क्वीन रक्षा गुप्ता हैं।
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म “वध” 2 दिसम्बर को 200 मल्टीप्लक्स में मुक्ता आर्ट्स लि०’ कर रही है.इस खबर से जहाँ भोजपुरी इंडस्ट्री में जश्न का माहौल है, वहीं बॉलीवुड भी दर्शकों के सिनेमा के प्रति बढ़ते रुझान से प्रसन्न है।
फिल्म समीक्षकों का मानना है कि फिल्म, फिल्म है। वह किसी भाषा, देश, धर्म से अलग सार्वभौमिक होती है.. दर्शकों को मनोरंजन और उसका स्वरुप दिखाना लक्ष्य होता है। ऐसे में क्षेत्रीय भाषा का आगे आना… क्षेत्र, देश, धर्म की सांस्कृतिक मूल्यों एवं महत्व को दिखाने का एक और साधन का विकास है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram