14 सेकंड का वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वीडियो में लंबे सींग वाले कई बड़े बैल युवक के पीछे भागते हुए दिखाई देते हैं।
Viral Video : वीडियो हैरान करने वाला है, क्योंकि एक आदमी बैलों की दौड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच जाता है, वह भी एक नहीं, कई बार।
ख़ास बातें
14 सेकंड का वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
युवक के पीछे कई लोग दौड़ते हुए दिख रहे हैं।
युवक बाल-बाल बैलों के हमले से बच जाता है।
Viral Video: जाको राखे साइयां मार सके न कोय। यानी जिस पर ईश्वर की कृपा होती है, उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। हम ऐसा इसलिए लिख रहे हैं, क्योंकि जो वीडियो सामने आया है, वह मौजूदा पक्तियों पर सटीक बैठता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो हैरान करने वाला है, क्योंकि एक आदमी बैलों की दौड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच जाता है, वह भी एक नहीं, 3 बार। यह शख्स बुल रन प्रतियोगिता में शामिल हो रहा था। कई और लोग भी इसका हिस्सा थे।
14 सेकंड का वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वीडियो में लंबे सींग वाले कई बड़े बैल युवक के पीछे भागते हुए दिखाई देते हैं। पहले बैल के हमले से बचने के लिए वह एक दीवार से टकराकर खुद को मोड़ते हुए बच निकलता है। वह दर्शक दीर्घा में जाने की कोशिश करता है, लेकिन एक और बैल आ जाता है। युवक उसके हमले से बचता है, लेकिन नीचे गिर जाता है। इसके बाद एक और बैल उसे मारने की कोशिश करता है, लेकिन युवक बच जाता है। इसके बाद वह किसी तरह से दर्शकों के बीच कूद जाता है।
Someones lucky day pic.twitter.com/udqf4yYFnU
— UOldGuy🇨🇦 (@UOldguy) November 22, 2022
वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि युवक तीन नहीं बल्कि कई और बार बैलों के हमले से बच गया। वीडियो देखकर पता चलता है कि युवक से शुरू में ही एक गलती हो गई। बाकी प्रतियोगी जिस लेन में जान बचाने भागे, युवक उस लेन में नहीं गया। वह सीधा दौड़ता चला गया और उसके पीछे कई सारे बैल आ गए।
वीडियो का एक फुटेज तो बेहद खौफनाक है, जिसमें युवक दो बैलों के बीच है। दोनों उसे मारने के लिए आगे बढ़ता है। युवक खुद को बचा लेता है, जबकि बाकी दोनों बैल टकरा जाते हैं। इस क्षण् के बाद युवक बेहद तेज रफ्तार से उछलते हुए दर्शकों के बीच चला जाता है। किसी तरह उसकी जान बचती है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग शख्स की किस्मत से हैरान हैं। वीडियो को @uoldguy ने ट्वीट किया है। लिखा है, ‘किसी का भाग्यशाली दिन।’ वीडियो को हजारों व्यूज, लाइक और कमेंट्स मिले हैं। वीडियो देखकर लोग यही गिन रहे हैं कि शख्स कितनी बार मरने से बच गया। लोग इस इवेंट में हिस्सा लेने वालों को कोस भी रहे हैं कि इसमें शामिल होने की जरूरत क्या है। वीडियो कहां का है, यह पता नहीं चल पाया है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram