Akshay Kumar Shivaji Look: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अब जल्दी ही दर्शकों के बीच छत्रपति शिवाजी के रोल में नजर आएंगे। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘ वेडात मराठे बीर दौड़ले सात’ का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो शिवाजी के लुक में चलते हुए नजर आ रहे हैं।
ख़ास बातें
फैंस को नहीं भाया अक्षय का शिवाजी लुक
फिल्म वेडात मराठे बीर दौड़ले सात की शूटिंग 6 दिसंबर से शुरू
हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी फिल्म वेडात मराठे बीर दौड़ले सात।
Akshay Kumar Shivaji Look: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अब जल्दी ही दर्शकों के बीच छत्रपति शिवाजी के रोल में नजर आएंगे। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘ वेडात मराठे बीर दौड़ले सात’ का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो शिवाजी के रोल में नजर आ रहे है। उनके फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं तो कुछ को उनका ये शिवाजी गेट अप बिल्कुल रास नहीं आ रहा है।
खिलाड़ी कुमार ने शिवाजी रोल का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ जय भवानी, जय शिवाजी’। शेयर किए गए वीडीयो में अक्षय सिर पर पगड़ी, माथे पर तिलक, गले में माला पहने हुए सफेद कुर्ते -पायजामा में में नजर आए। साथ ही शिवाजी के गेट अप में उनकी दाढ़ी-मूंछ उन्हें काफी अलग लुक दे रही है। लेकिन उनके कुछ फैंस को उनका ये शिवाजी अवतार लुक कुछ खास नहीं जमा। जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।
इस किरदार के लिए अक्षय को ट्रोल करते हुए कई यूजर ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इन लोगों का मानना है कि अक्षय ने इस किरदार का मजाक बना कर रख दिया। तो कई यूजर ने इस रोल के लिए उन्हें बेहतर ऑप्शन भी सुझाए हैं। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘प्लीज आप मसल्स और वजन बढ़ाए। जिससे की आप शिवाजी जैसे वॉरियर लगें। एक ने कहा, सॉरी। एक यूजर ने तो ये भी कहा, अरे सबसे घटिया चीज जो मराठा साम्राज्य के साथ हुई है वो ये कि अक्षय शिवजी महाज बने हैं।‘ लोगों का मानना है कि अक्षय शिवाजी महाराज के किरदार में जम नहीं रहे हैं।
वेडात मराठे बीर दौड़ले सात’ की शूटिंग 6 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। अक्षय ने आगे पोस्ट में लिखा कि, ‘आज मराठी फिल्म ‘ वेडात मराठे बीर दौड़ले सात’ की शूटिंग कर रहा हूं। और इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी का रोल कर पाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं उनके जीवन से प्रेरणा लेकर पूरा प्रयास करूंगा।‘ फिल्म को महेश मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अगले साल दीवाली पर रिलीज की जाएगी। साथ ही इसे मराठी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram