खास बात
प्रशंसकों ने पुलिस पर पटाखे और अन्य सामान फेंके
प्रशंसकों ने कचरे के थैले और गत्ते के डिब्बे भी जलाए
फ्रांस लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में पहुंचा
FIFA WC:बुधवार को सेमीफाइनल में चैंपियन फ्रांस ने फुटबॉल विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। कतर के लुसैल स्टेडियम में 18 दिसंबर (रविवार) को उसका मुकाबला अर्जेंटीना से होगा।
फ्रांस विश्व कप इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंचा है। वह 1998 और 2018 में चैंपियन बना था। वहीं, 2006 में उसे इटली के खिलाफ हार मिली थी।
फ्रांस ने मोरक्को को हराकर अफ्रीकी और अरब देशों का सपना तोड़ दिया। मोरक्को विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम थी। वह अब तीसरे स्थान के लिए शनिवार (17 दिसंबर) को होने वाले मुकाबले में क्रोएशिया के खिलाफ खेलेगी। उसके पास जीत के साथ टूर्नामेंट को समाप्त करने का अवसर होगा।
फ्रांस के लिए हर्नांडेज और मुआनी ने किया गोल
फ्रांस के लिए दो गोल थियो हर्नांडेज और रैंडल कोलो मुआनी ने किए। किलियन एम्बाप्पे, एंटोनी ग्रीजमैन, ओलिवर जिरूड और ओस्मान डेम्बेले जैसे स्टार खिलाड़ी इस मुकाबले में गोल नहीं कर सके।
फ्रांस ने पांचवें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली थी। थियो हर्नांडेज ने टीम के लिए पहला गोल किया। हर्नांडेज ने मोरक्को के गोलकीपर बुनौ को नजदीक से छकाते हुए गोल दाग दिया। 79वें मिनट में टीम की बढ़त दोगुनी हो गई। उसके लिए रैंडल कोलो मुआनी ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। वह सब्सीट्यूट के तौर पर उतरे थे। उन्होंने उतरने के 44 सेकंड बाद ही गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।
2002 के बाद पहली बार हुआ ऐसा:
फुटबॉल विश्व कप में 2002 के बाद पहली बार कोई टीम लगातार दो फाइनल खेलेगी। तब ब्राजील लगातार तीसरी बार फाइनल खेल रही थी। उसने 1994 के बाद 1998 और 2002 में खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी। ब्राजाली 1994 और 2002 में चैंपियन बना था। फ्रांस 1990 के बाद लगातार दो बार फाइनल खेलने वाली यूरोप की पहली टीम बनी। जर्मनी 1982, 1986 और 1990 में फाइनल खेला था।
फ्रांस के खिलाफ 0-2 की हार के बाद वालिद रेगरागुई की टीम के फीफा विश्व कप से बाहर होने के बाद ब्रसेल्स में मोरक्को के प्रशंसक पुलिस से भिड़ गए.
मोरक्को के झंडे में लिपटे लगभग 100 प्रशंसकों ने ब्रसेल्स साउथ स्टेशन के पास दंगा गियर पहने पुलिस पर पटाखे और अन्य सामान फेंके। प्रशंसकों ने कचरे के थैलों और गत्ते के बक्सों को आग के हवाले कर दिया और पुलिस ने पानी की तोप और आंसू गैस के गोले छोड़े।
पुलिस ने कई प्रशंसकों को हिरासत में लिया और कहा कि झड़पें संक्षिप्त थीं और कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ, रॉयटर्स ने बताया।
दो या उससे ज्यादा बार लगातार फाइनल में पहुंचने वाली टीमें
इटली: 1934, 1938
ब्राजील: 1958, 1962
नीदरलैंड: 1974, 1978
जर्मनी: 1982, 1986, 1990
अर्जेंटीना: 1986, 1990
ब्राजील: 1994, 1998, 2002
फ्रांस: 2018, 2022
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram