हॉलीवुड एक्टर स्टीफन बॉस का निधन हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने लॉस एंजलिस के एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
एक्टर डांसर स्टीफन बॉस ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि स्टीफन के आत्महत्या करने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
ख़ास बातें
एक्टर स्टीफन बॉस का निधन 13 दिसंबर की शाम को हुआ
पुलिस को स्टीफन की लाश लॉस एंजिलिस के एक होटल के रूम में मिली
स्टीफन के निधन के बाद पत्नी एलिसन हॉकर ने इसकी जानकारी दी
Stephen Boss: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद ही चौंका देने वाली खबर सामने आई है। हॉलीवुड के फेमस एक्टर और डांसर स्टीफन बॉस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। स्टीफन ने आत्महत्या की है। उनका शव एक होटल के कमरे में मिला है। पुलिस को इनकी लाश लॉस एंजिलिस के एक होटल रूम में मिली है।
स्टीफन बॉस ‘द एलिन डी जॉनर्स’ और ‘सो यू थिंग यू कैन डांस’ जैसे शो के लिए जाने जाते हैं। वहीं स्टीफन के डांस मूव्स के लिए भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है। स्टीफन की मौत की पुष्टि उनकी पत्नी एलिसन हॉकर ने People magazine को दिए गए बयान में की है। उनकी पत्नी के मुताबिक स्टीफन बिना कार लिए घर से निकले थे। ये एक बहुत ही अजीब बात है क्योंकि वह कभी भी अपनी गाड़ी के बिना कहीं नहीं जाते थे। वहीं अचानक उनके चले जाने से उनका परिवार बहुत दुखी है। इस खबर से उनके फैंस भी शोक में हैं।
रिपोर्ट के अनुसार स्टीफन ने खुद को गोली मारकर अपनी जान ली है। हालांकि उन्होंने आत्महत्या जैसा बड़ा फैसला क्यों लिया इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। स्टीफन के निधन के बाद उनकी पत्नी ने एलिसन हॉकर ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा, ‘भारी मन के साथ मुझे ये बताना पड़ रहा है कि मेरे पति स्टीफन बॉस अब हम सब को छोड़कर जा चुके हैं। वो अपने परिवार, दोस्त और कम्युनिटी को काफी महत्व देते थे। प्यार ही उनके लिए सब कुछ था। हमारे परिवार की वह रीढ़ थे। वो एक अच्छे पिता और पति थे। साथ ही वह अपने प्रशंसकों के लिए एक प्रेरणा भी थे। उनके सकारात्मक दृष्टिकोण को हमेशा महसूस किया जाएगा।‘ साथ ही एलिसन ने कहा, ‘इस मुश्किल घड़ी में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखें। खासकर मेरा और मेरे तीन बच्चों का ख्याल करें।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram