मध्यप्रदेश के सागर जिले में बीड़ी पीना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। बीड़ी पीने के विवाद पर उसके भाई और भतीजों ने पत्थर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला बीना थाना क्षेत्र का है। जहां मस्जिद वार्ड निवासी 55 वर्षीय रमेश राय अपने घर में बीड़ी पी रहा था। बीड़ी पीने को लेकर मृतक से उसके बड़े भाई कोमल राय, भतीजे किशन राय और गोविंद राय का विवाद हो गया। भतीजे किशन राय ने चाचा रमेश के ऊपर पत्थर पटक दिया, जिसे लहूलुहान हालत में परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आज मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी किशन राय, गोविंद राय और कोमल राय पर हत्या का मामला दर्ज किया है, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें पुलिस न्यायालय में पेश करेगी।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram