नए साल में रिलीज फिल्मों में कुछ बड़े स्टार्स दिखेंगे और इनके अलावा इन फिल्मों के जरिए कई नए कलाकारों की भी एंट्री होगी
2023 Upcoming Movies: पिछले साल रिलीज फिल्मों में से कुछ ही दर्शकों को पसंद आई थी। बॉलीवुड के लिए बीता साल कुछ खास नहीं रहा। इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पिछला वर्ष बॉलीवुड के मुकाबले साउथ की फिल्मों के लिए अच्छा रहा था। नए साल में रिलीज फिल्मों में कुछ बड़े स्टार्स दिखेंगे और इनके अलावा इन फिल्मों के जरिए कई नए कलाकारों की भी एंट्री होगी। इस साल रिलीज होने वाली कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बारे में यहां जानकारी दी जा रही है।
कुत्ते
इस साल अर्जुन कपूर और तब्बू की फिल्म ‘कुत्ते’ रिलीज होने वाली है। यह साल की शुरुआती बड़ी फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 13 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
पठान
फिल्म पठान’ से शाहरुख खान कुछ वर्ष बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इसमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
शहजादा
फिल्म ‘शहजादा’ से कार्तिक आर्यन एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस फिल्म में कार्तिक एक्शन करते नजर आएंगे। इसे सिनेमाघरों में 10 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
तू झूठी मैं मक्कार
इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ श्रद्धा कपूर पहली बार दिखाई देंगी। दोनों के फैंस इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर एक लवर रोल में नजर आएंगे। यह 8 मार्च को रिलीज होगी।
भोला
फिल्म ‘भोला’ में अजय एक अलग रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ तब्बू भी हैं। यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज की जाएगी।
किसी का भाई किसी की जान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के साथ शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी और वेंकटेश जैसे कलाकार हैं।
रॉकी रानी की प्रेम कहानी
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की यह फिल्म इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म में इन दोनों के साथ जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे बड़े कलाकार भी हैं। फिल्म को 28 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।
टाइगर 3
सलमान खान की एक और फिल्म ‘टाइगर 3′ भी इस साल रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। यह टाइगर और टाइगर जिंदा है का सीक्वल है। इसे दिवाली के पास रिलीज किया जाएगा।
सैम बहादुर
विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ भी इस साल रिलीज की जाएगी। मेघना गुलजार की इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज की तारीख नहीं बताई गई है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Subscribe to jagruti samachar YouTube Channel
Visit Jaagruti samachar website
Follow us on Facebook
Follow us o twitter
Follow us on Instagram